2 Superstars जो WWE में आकर The Bloodline का हिस्सा बन सकते हैं और 1 मौजूदा स्टार जो फैक्शन में शामिल हो सकता है

जानिए WWE के बड़े फैक्शन में कौन-कौन शामिल हो सकते हैं?
जानिए WWE के बड़े फैक्शन में कौन-कौन शामिल हो सकते हैं?

The Bloodline: WWE में द ब्लडलाइन की सफलता के बारे में आप सभी को पता है। पिछले कुछ सालों में इस ग्रुप ने रोमन रेंस की लीडरशिप में जबरदस्त काम किया है। इस फैक्शन की अभी तक सभी ने तारीफ की है। कई लोगों ने तो इसे महान फैक्शन का दर्जा भी दे दिया है।

Ad

WrestleMania XL में हार के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ग्रुप को लीड कर रहे हैं। मौजूदा समय में इस ग्रुप में कुछ चीजें सही नहीं चल रही हैं। सिकोआ ने अपने राज में टामा टोंगा और टामा लोआ जैसे सुपरस्टार्स को फैक्शन में शामिल कर लिया है। इस आर्टिकल में हम उन दो सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WWE में आकर ब्लडलाइन का हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही साथ 1 मौजूदा स्टार के बारे में भी बात करेंगे जो फैक्शन में शामिल हो सकता है।

#3 WWE के तगड़े फैक्शन द ब्लडलाइन में लांस अनोआ'ई की एंट्री हो सकती है

youtube-cover
Ad

जब कभी भी किसी खास रेसलर को तैयार करने की बात आती है तो अनोआ'ई परिवार कभी पीछे नहीं रहता। इस फैमिली से निकले कई रेसलर अपना नाम बना चुके हैं। इस लिहाज से लांस अनोआ'ई का द ब्लडलाइन ग्रुप में फ्यूचर में शामिल होना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

लांस का इस हील ग्रुप में शामिल होना बनता है। उनके आने से ग्रुप और भी मजबूत हो जाएगा। अनुभव की बात करें तो लांस ने अभी तक ज्यादा रेसलिंग नहीं की है। हालांकि, वो Major League Wrestling और Pro Wrestling Noah प्रमोशन में कम्पीट कर चुके हैं। उनका ये अनुभव WWE में बहुत जल्द एंट्री के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

#2 क्या WWE में आकर द ब्लडलाइन का हिस्सा बनेंगे ज़िला फाटू?

youtube-cover
Ad

दिवंगत WWE दिग्गज उमागा ने रेसलिंग की दुनिया में बहुत नाम कमाया। रिंग में उन्हें बहुत ताकतवर माना जाता था और इस वजह से ही फैंस उन्हें देखना भी पसंद करते थे। इस लिहाज से कई फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ज़िला फाटू की भी WWE में एंट्री हो जाएगी।

फाटू कंपनी में आएंगे तो फिर द ब्लडलाइन को वो जरूर ज्वाइन करेंगे। हालांकि, Reality of Wrestling में अभी भी ज़िला को अपना नाम बनाना है। ब्लडलाइन की स्टोरी में हाल ही में कुछ चौंकाने वाली चीजें देखने को मिली हैं। हो सकता है फाटू भी सभी को हैरान कर इस ग्रुप को ज्वाइन कर लें। वो उमागा की विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं।

#1 WWE में डेब्यू के बाद जैकब फाटू कर सकते हैं ब्लडलाइन को ज्वाइन

youtube-cover
Ad

पिछले महीने खबर सामने आई थी कि जैकब फाटू ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। उम्मीद की जा रही थी कि पिछले हफ्ते Backlash France में उनका डेब्यू होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब भी जैकब फाटू का WWE में डेब्यू होगा तो उन्हें जरूर द ब्लडलाइन फैक्शन में जोड़ा जाएगा।

कुछ समय बाद इस ग्रुप में और भी बवाल देखने को मिलेगा। रोमन रेंस की वापसी के बाद नया मोड़ नज़र आ सकता है। सोलो सिकोआ कुछ बड़ा कदम उठा सकते हैं। ऐसे में फाटू के ऊपर भी सभी की नज़रें टिकी होंगी। देखना होगा कि वो कब अपना डेब्यू करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications