Stars Who Lost Against John Cena WrestleMania: WWE WrestleMania को लेकर हर साल फैंस बहुत खुश नज़र आते हैं। कंपनी द्वारा पिछले कुछ वर्षों से इसका आयोजन दो दिन के लिए किया जाता है। तगड़े मैच बुक होते हैं और बड़े सरप्राइज मिलते हैं। जॉन सीना (John Cena) ने भी मेगा इवेंट में बेहतरीन मुकाबले लड़े हैं। उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। ट्रिपल एच, शॉन माइकल्स और द अंडरटेकर जैसे रेसलर्स से उनकी टक्कर हो चुकी है। खैर इस आर्टिकल में हम उन दो सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो WrestleMania में सीना से हार चुके हैं और अब AEW का हिस्सा हैं। साथ ही साथ एक उस स्टार के बारे में भी बात करेंगे जिनका निधन हो गया है।
#2 AEW का हिस्सा हैं: WWE WrestleMania में जॉन सीना से हार चुके हैं ऐज
ऐज ने WWE में काफी लंबे समय तक काम किया। 2011 में गर्दन की इंजरी के कारण उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। हालांकि, 2020 के मेंस रॉयल रंबल मैच में वापसी कर उन्होंने सभी को सरप्राइज दिया। तब से वो रेसलिंग में पूरी तरह से एक्टिव हैं।
ऐज इस समय AEW का हिस्सा हैं। WrestleMania 25 में ऐज और जॉन सीना का मुकाबला हो चुका है। वहां पर ऐज ने बिग शो और सीना के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की थी। मुकाबला बहुत ही गजब का रहा था और अंत में सीना नए चैंपियन बने थे।
#1 निधन हो गया है: WWE WrestleMania में ब्रे वायट से टकरा चुके हैं जॉन सीना
2009 से 2023 तक WWE में ब्रे वायट का करियर बहुत ही जबरदस्त रहा। अपने खास कैरेक्टर के लिए वो जाने जाते थे। अगस्त, 2023 में उनका निधन हो गया था। वायट और जॉन सीना की WrestleMania में दो बार टक्कर हो चुकी है।
WrestleMania 30 में सबसे पहले सीना और वायट का मुकाबला हुआ था। वहां पर सीना ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद WrestleMania 36 में दोनों के बीच फायरफ्लाई फन हाउस मैच हुआ। वहां पर ब्रे वायट (द फीन्ड) को जीत मिली थी।
#1 AEW का हिस्सा हैं: WWE WrestleMania में बिग शो को हरा चुके हैं जॉन सीना
WWE में बिग शो ने भी खूब नाम कमाया। कई साल तक वो इस प्रमोशन का हिस्सा रहे। मौजूदा समय में वो AEW में काम करते हैं। WWE में बिग शो की राइवलरी दिग्गजों के साथ रही थी। WrestleMania में सीना के साथ भी उनका मुकाबला हुआ।
WrestleMania 20 में बिग शो ने अपनी यूएस चैंपियनशिप सीना के खिलाफ डिफेंड की थी। सीना ने जीत दर्ज कर टाइटल अपने नाम किया था। इसके अलावा WrestleMania 25 में ऐज और बिग शो को ट्रिपल थ्रेट मैच में सीना ने मात दी थी।