2 सुपरस्टार्स जिन्होंने हाल ही में WWE के साथ दोबारा डील साइन कर फैंस को खुश किया और 1 जिसे ऑफर ही नहीं किया गया

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Resigned Deal With WWE: WWE के लिए 2025 अभी तक अच्छा रहा है। Royal Rumble को बढ़िया सफलता मिली। हालांकि, इस इवेंट के बाद कंपनी में एक बड़ा भूचाल आ गया है। कई स्टार्स को रिलीज कर बड़ा झटका दे दिया गया है। लिस्ट में बड़े नाम शामिल हैं। इस बीच कुछ ने WWE के साथ दोबारा डील भी साइन की है। इस आर्टिकल में हम उन दो सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने हाल ही में WWE के साथ दोबारा डील साइन कर फैंस को खुश किया और एक जिसे ऑफर ही नहीं किया गया।

Ad

#2 WWE के साथ बने रहे: केविन ओवेंस ने अपने फैंस को किया खुश

youtube-cover
Ad

केविन ओवेंस WWE के टॉप स्टार्स में से एक हैं। लंबे समय से वो यहां पर काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। Fightful Select ने सबसे पहले इस खबर पर मुहर लगाई थी। अच्छी बात ये है कि वो अगले पांच साल तक कंपनी के साथ बने रहेंगे।

ओवेंस का पिछला कॉन्ट्रैक्ट 2024 के अंत में खत्म हो गया था। केविन ने मौजूदा समय में हील के रूप में अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है। कोडी रोड्स के साथ उन्होंने धमाकेदार कार्य किया। हाल ही में हुए Raw के एपिसोड में उन्होंने अपने दोस्त सैमी ज़ेन को भी धोखा दिया।

#1 WWE ने सोन्या डेविल से नहीं की कोई पूछताछ

Ad

WWE ने सोन्या डेविल को लेकर भी काफी चौंकाने वाला कदम उठाया। डेविल लंबे समय से यहां पर काम कर रही थीं। Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि WWE ने सोन्या के साथ नई डील साइन करने के लिए मना कर दिया था। इसकी जानकारी कंपनी द्वारा उन्हें पहले ही दे दी गई थी।

सोन्या ने WWE के साथ अपना पहला कॉन्ट्रैक्ट साल 2015 में साइन किया था। कंपनी द्वारा उन्हें इस बार ऑफर नहींं दिया जाना बहुत ही गलत बात है। विमेंस डिवीजन में उन्होंने अभी तक अपने कार्य से सभी का दिल जीता था।

#1 WWE के साथ बनी रहीं: हाल ही में एलेक्सा ब्लिस ने की थी वापसी

youtube-cover
Ad

एलेक्सा ब्लिस की वापसी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। हाल ही में हुए विमेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने जबरदस्त एंट्री कर WWE यूनिवर्स को बड़ा तोहफा दिया। Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार एलेक्सा ने रंबल मैच के दिन ही कंपनी के साथ अपना नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।

ब्लिस अब अगले पांच साल तक WWE के साथ बनी रहेंगी। उन्होंने इस बार नए लुक में वापसी की है। एलेक्सा की बॉडी भी शानदार लग रही है। उम्मीद है कि कंपनी द्वारा उन्हें आगे जाकर तगड़ा पुश दिया जाएगा, जिसकी वो हमेशा से हकदार रही हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications