WWE: WWE में हर साल कई सारे सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट खत्म होते हैं। हर एक सुपरस्टार का WWE के साथ अलग-अलग समय तक का कॉन्ट्रैक्ट होता है, जिसे वो कंपनी में आने पहले साइन करते हैं। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद अगर WWE उन्हें अपने साथ बनाए रखना चाहता है तो उन्हें नई डील ऑफर की जाती है। कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो नई डील साइन कर लेते हैं वहीं कुछ रेसलर्स कंपनी से जाने का निर्णय लेते हैं। 2022 में कुछ सुपरस्टार्स का कॉन्ट्रैक्ट अभी तक खत्म हो गया है वहीं कुछ का आने वाले समय में खत्म होने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका कॉन्ट्रैक्ट 2022 में खत्म हो गया है वहीं 2 जिनका इस साल खत्म होने वाला है। 2- कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया: WWE दिग्गज पेज View this post on Instagram Instagram Postपेज ने सालों पहले रेसलिंग से रिटायर होने का निर्णय ले लिया था। इसके बावजूद वो WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में थीं और बजट कट्स के बावजूद उन्हें रिलीज नहीं किया गया था। पेज का WWE करियर काफी छोटा रहा है लेकिन उन्होंने इस दौरान अपनी रेसलिंग स्किल्स से बड़ा नाम बनाया है। पेज का कॉन्ट्रैक्ट WWE से 7 जुलाई 2022 को खत्म हो गया था। उन्होंने इसके बाद कोई भी नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। WWE के साथ उनके रिश्ते अच्छे रहे हैं और एक्टिव रेसलर नहीं होने के बावजूद कंपनी ने उन्हें अपने साथ बनाए रखा। इसके बावजूद उनका नई डील साइन नहीं करना शॉकिंग चीज़ रही। 2- कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है: इजेक्यूल/इलायस View this post on Instagram Instagram Postइलायस के कैरेक्टर में सफलता हासिल करने के बाद WWE ने उन्हें इजेक्यूल के गिमिक में लाने का निर्णय लिया। इलायस का सफर WWE में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने जनवरी 2020 में WWE के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया था। उस समय वो अपनी बुकिंग से काफी ज्यादा खुश थे। बाद में इलायस ने गिमिक में बदलाव किया और वो इजेक्यूल के कैरेक्टर में नजर आने लगे। उनका WWE के साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट था और यह भी 2022 के अंत के साथ खत्म हो जाएगा। यह बात लगभग तय नजर आ रही है कि वो फिर से नई डील साइन कर लेंगे क्योंकि WWE के साथ उनके रिलेशन बढ़िया हैं। 1- कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया: कैंडिस लेरे View this post on Instagram Instagram Postकैंडिस लेरे को NXT के विमेंस डिवीजन का अहम हिस्सा माना जाता था। उन्होंने NXT में लंबे समय तक काम किया है और उन्हें जबरदस्त सफलता मिली है। लेरे पिछले साल प्रेग्नेंट होने के कद एक्शन से दूर थीं और उन्होंने कुछ महीनों पहले बच्चे को जन्म भी दिया था। लेरे इसी कारण WWE में दिखाई नहीं दे रही थीं। पिछले साल उनके पति जॉन गार्गानो का WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ था लेकिन उन्होंने रीसाइन नहीं किया था। इसी कारण लग रहा था कि जब मई 2022 में कैंडिस का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होगा, तो वो भी कंपनी छोड़कर चली जाएंगी। कुछ ऐसा ही देखने को मिला और उम्मीद है कि उनकी और जॉनी की WWE में वापसी होगी। 1- कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है: शेल्टन बेंजामिन View this post on Instagram Instagram Postशेल्टन बेंजामिन का WWE में दूसरा रन उतना ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और वो प्रभावित नहीं कर पाए हैं। अभी वो चोटिल हैं लेकिन इसके पहले वो काफी समय से एक्शन में नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि जनवरी 2020 में उन्होंने कंपनी के साथ अपनी पुरानी डील को आगे बढ़ाया था।इसके अनुसार उनका कॉन्ट्रैक्ट दिसंबर 2022 में खत्म होने वाला है। उनका कॉन्ट्रैक्ट तीन का साल का था और अगर WWE उन्हें अपने साथ बनाए रखना चाहता है कि जरूर ही उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया जाएगा। बेंजामिन के रिश्ते कंपनी के साथ अच्छे हैं और इसी कारण उम्मीद है कि वो WWE में बने रहेंगे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।