अमूमन ऐसा देखा गया है कि स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) और ट्रिपल एच (Triple H) के बीच रिश्ता बहुत मजबूत है और ऐसा ऑन स्क्रीन व ऑफ स्क्रीन देखा भी गया है। मगर क्या आपको पता है यह जोड़ा कुल 3 बार अलग भी हो चुका है। दो बार इनकी पर्सनल लाइफ में दरार आई और 1 बार ऑन स्क्रीन भी यह दोनों एक-दूसरे अलग हो चुके हैं।
यह दोनों एक दूसरे के साथ लगभग 20 सालों से हैं और इन 20 सालों में कई बार इन दोनों जोड़ों ने अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ लोगों के साथ साझा भी किया है। प्रोफेशनल लाइफ में यह कपल कई बार टैग टीम में भी लड़ा है।
हम आपको बताते हैं कब यह दोनों दिग्गज अपनी पर्सनल लाइफ और ऑन स्क्रीन एक दूसरे से अलग हुए थे।
#3 WWE दिग्गज ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन बीच आ गई थी चाइना
ट्रिपल एच ने WWE हॉल ऑफ फेम चाइना को डेट किया था और उसके बाद ही ट्रिपल एच स्टैफनी मैकमैहन के प्यार में पड़ गए थे। मगर स्टैफनी के साथ प्यार में पड़ने के बाद भी वह कुछ समय तक चाइना को डेट कर रहे थे व उनके साथ रिश्ते में थे। यह सब देखने के बाद स्टैफनी पीछे हट गई और दोनों के बीच बात होना बंद हो गई थी।
बाद में यह बात का पता चला कि ट्रिपल एच और चाइना एक साथ रहते थे एक घर में मगर वह एक -दूसरे के डेट नहीं कर रहे थे लेकिन ये बाद स्टैफनी को नहीं अच्छी लगी तभी उन्होंने ट्रिपल एच से बात करना बंद कर दिया था। यह बाद खुद स्टेफनी ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया है कि उन्होंने कुछ समय के लिए ट्रिपल एच के साथ दूरी बना ली थी।
#2 स्टेफनी मैकमैहन के पिता विंस मैकमैहन ने जबरदस्ती एक बार दोनों को पर्सनल लाइफ में अलग कर दिया था
एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए स्टैफनी मैकमैहन ने बताया था कि जब उन्होंने अपने पिता विंस मैकमैहन को अपने और ट्रिपल एच के रिश्ते के बारे में बताया तो पहले तो उन्होंने हम लोगों को आशिर्वाद दिया लेकिन कुछ समय बाद बोला की तुम लोगों का साथ रहना पॉसिबल नहीं है। इसके बाद दोनों ने मिस्टर मैकमैहन के इस फैसला को माना और 10 महीनें एक दूसरे से अलग रहे मगर दोनों के बीच का रिश्ता तब तक बहुत मजबूत हो चुका था। 10 महीने बाद यह दोनों जोड़ा फिर साथ हो गया और विंस ने भी बाद में इसे अपना लिया। यह बात ट्रिपल एच ने अपनी किताब में भी लिखी है।
#1 स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच ऑन स्क्रीन तलाक भी ले चुके हैं
![WWE दिग्गज स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/584b6-16503288983413-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/584b6-16503288983413-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/584b6-16503288983413-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/584b6-16503288983413-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/584b6-16503288983413-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/584b6-16503288983413-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/584b6-16503288983413-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/584b6-16503288983413-1920.jpg 1920w)
1999 में स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच ने ऑन स्क्रीन शादी की थी। स्टोरीलाइन को देखते हुए यह उस समय के सबसे मजबूत कपल थे। इन दोनों ने उस समय मैकमैन-हैमस्ले ऐरा की शुरुआत की। इस जोड़े ने लगभग 2 साल ऑन स्क्रीन साथ काम किया। लेकिन उसके बाद ट्रिपल एच को इंजरी हो गई और वह लगभग दो साल बाद रिंग में वापस आए।
इतने लम्बें समय अलग रहने पर दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थी। इसे बचाने के लिए स्टैफनी ने ट्रिपल एच ने अपनी प्रेग्नेंसी का झूठी कहानी बताई मगर यह कहानी ज्यादा लम्बी चल नहीं पाई। क्योंकि स्टैफनी की मां ने ट्रिपल एच को फोन करके सब बता दिया। इसके बाद ट्रिपल एच ने स्टैफनी के साथ रिश्ते को खत्म कर दिया और विंस मैकमैहन को पेडीग्री भी दी।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।