2 विमेंस Superstars जो WWE में पार्टनर के पास वापस आ गई हैं और 2 जो जल्द ही अपने पार्टनर के साथ आ सकती हैं 

हाल में ही WWE में कई स्टार वापस आएं हैं
हाल ही में WWE में कई स्टार वापस आए हैं

WWE: 2020 से 2021 तक WWE ने कई स्टार्स को रिलीज किया था। इस दौरान कई बड़े स्टार्स भी कंपनी से चले गए थे। हालांकि, इस साल कई स्टार्स को WWE एक बार फिर से साइन कर चुका है, जिसमें से कई बड़े नाम लाइव टीवी पर रिटर्न भी कर चुके हैं।

Ad

विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट के बाद WWE में काफी ज्यादा बदलाव हुए हैं। ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद कई स्टार्स वापस आ चुके हैं और कुछ पार्टनर के साथ आ गए हैं। हालांकि, अभी भी कई स्टार्स ऐसे हैं, जो अपने पार्टनर के साथ WWE में नहीं है। इसलिए आइए जानते हैं, उन 2 स्टार्स के बारे में, जो अपने पार्टनर के साथ WWE में हैं और 2 जो जल्द ही WWE में वापस आ सकते हैं।

4- अपने पार्टनर के साथ वापस आ गए हैं: WWE सुपरस्टार कैंडिस लेरे

Ad

जॉनी गार्गानो के रिटर्न के बाद फैंस लगातार कैंडिस लेरे के रिटर्न का वेट कर रहे थे। उन्होंने 26 सितंबर की Raw में वापसी की थी, जहां पर उनका सामना निकी A.S.H से हुआ था। इस मैच में कैंडिस लेरे को जीत मिली थी। उन्होंने 447 दिनों के बाद WWE में वापसी की थी।

कैंडिस लेरे और जॉनी गार्गानो ने अपने पहले बच्चे की जन्म से पहले रेसलिंग से ब्रेक लिया था। 17 फरवरी 2022 को कैंडिस लेरे और जॉनी गार्गानो ने अपने पहले बच्चे क्विल गार्गानो का वेलकम किया था, जिसके बाद से ही फैंस उनके रिटर्न का वेट कर रहे थे।

3- अपने पार्टनर के साथ आ सकते हैं: साराह लोगन

Ad

साराह लोगन को WWE ने 2020 में ही रिलीज कर दिया था। WWE से रिलीज होने के बाद उनके निजी जिंदगी में काफी ज्यादा बदलाव हुए हैं। उन्होंने एरिक के साथ अपने पहले बेटे का वेलकम भी किया है।

साराह लोगन इससे पहले Royal Rumble 2022 में भी नज़र आई थीं। इसके अलावा वो कई बैकस्टेज सैगमेंट में भी नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने वॉइस ओवर भी किया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द से जल्द WWE में वापसी कर सकती हैं।

2- अपने पार्टनर के साथ आ गए हैं: स्कार्लेट

Ad

2021 में WWE ने कैरियन क्रॉस को रिलीज कर दिया था। इस रिलीज से फैंस काफी ज्यादा हैरान रह गए थे। उनके रिलीज से पहले उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। हालांकि, विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट के बाद WWE ने अपनी इस गलती को सुधार लिया था।

ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद WWE ने उन्हें और उनकी वाइफ स्कार्लेट को एक बार फिर से साइन कर लिया था। ये दोनों इस समय SmackDown में नज़र आ रहे हैं, जहां पर वो ड्रू मैकइंटायर के साथ स्टोरीलाइन में हैं।

1- अपने पार्टनर के साथ आ सकते हैं: ब्रैंडी रोड्स

Ad

कोडी रोड्स का रिटर्न इस साल सबसे यादगार पलों में से एक था। अपनी रिटर्न के बाद से ही वो WWE के टॉप स्टार बन गए हैं। हालांकि, अभी तक उनकी पत्नी WWE में वापस नहीं आई हैं। फैंस उनकी वापसी को लेकर भी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

फिलहाल कोडी रोड्स कंधे की चोट की वजह से इस समय रिंग से दूर हैं। ऐसे में अब WWE ब्रैंडी रोड्स को कोडी के साथ WWE में वापसी करा सकता है। उनके रिटर्न से कोडी के कैरेक्टर को भी काफी ज्यादा मदद मिलेगी। उम्मीद जा रही है कि Royal Rumble में कोडी में वापसी कर सकते हैं और अपनी वाइफ के साथ नज़र आ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications