WWE के लिए साल 2021 काफी धमाकेदार साबित हुआ है। यह साल WWE के लिए पैसों के मामले में काफी अच्छा रहा है। इसी के साथ कंपनी के लगभग सभी इवेंट्स रोचक साबित हुए हैं। कई सारे स्टार्स को WWE ने रिलीज भी किया है और यह एक निराशाजनक चीज़ है। हालांकि, ढेरों नए स्टार्स को 2021 में पुश मिला है और उन्हें मेन रोस्टर पर बड़ी सफल मिली है।2021 में डेमियन प्रीस्ट, बियांका ब्लेयर, बिग ई, बॉबी लैश्ले, रिया रिप्ली और निकी A.S.H समेत कई सारे सुपरस्टार्स को बढ़िया बुकिंग मिली है और वो चैंपियंस बनने में भी सफल रहे हैं। इसी कारण कहा जा सकता है कि 2021 उनके लिए काफी बेहतर साबित हुआ है। अब 2021 का अंत होने वाला है और 2022 के साथ WWE अपनी नई शुरुआत करना चाहेगा। View this post on Instagram Instagram Post2022 में WWE एक बार फिर कुछ अहम स्टार्स को पुश देने की कोशिश करेगा। इसी कारण कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें देखकर लग रहा है कि वो 2022 में चैंपियन बनेंगे और कुछ ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें चैंपियन नहीं बनाना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें 2022 में चैंपियन बनना चाहिए और 2 जिन्हें चैंपियन नहीं बनना चाहिए।2- 2022 में चैंपियन बनना चाहिए: WWE दिग्गज ऐज View this post on Instagram Instagram Postऐज के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहा है। उन्होंने Royal Rumble मैच जीता था और इसी कारण उन्हें WrestleMania में यूनिवर्सल टाइटल मैच लड़ने का मौका मिल गया था। हालांकि, वो जीत दर्ज करने में सफल नहीं रहे। इसके बाद Money in the Bank 2021 पीपीवी में एक बार फिर ऐज चैंपियन बनने के करीब थे लेकिन अंत में उनकी हार हुई।2021 में दिग्गज के पास मौका था लेकिन वो चैंपियन नहीं बन पाए। हालांकि, 2022 में उन्हें जरूर चैंपियन बनना चाहिए। उन्हें WWE में किसी टाइटल को जीते हुए काफी समय हो गया है। साथ ही उन्होंने लगातार अपने मैचों और स्टोरीलाइंस से प्रभावित किया है। इसी कारण ऐज को अब 2022 में चैंपियन बनाया जाना चाहिए।