2 WWE सुपरस्टार्स जो SummerSlam 2021 तक चैंपियन बने रह सकते हैं और 2 जो शायद पहले ही अपना टाइटल हार जाएंगे 

रोमन रेंस और बॉबी लैश्ले
रोमन रेंस और बॉबी लैश्ले

2- रोमन रेंस WWE SummerSlam 2021 तक यूनिवर्सल चैंपियन बने रह सकते हैं

Ad
रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस को WWE WrestleMania 37 नाईट टू में दो बेहतरीन सुपरस्टार्स ऐज और डेनियल ब्रायन के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में अपना यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करना पड़ा था। हालांकि, इस मैच में वह जे उसो की मदद से ऐज और ब्रायन को एक साथ पिन करते हुए अपना यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करने में सफल रहे थे। WrestleMania 37 के बाद सिजेरो ने SmackDown के एपिसोड में रोमन का सामना करके उनके खिलाफ फ्यूड शुरू करने के संकेत दिए।

संभव है कि WWE के अगले पीपीवी WrestleMania Backlash में रोमन को सिजेरो के खिलाफ मैच में अपना यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करना पड़ सकता है। अगर यह मैच होता भी है तो इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि ट्राइबल चीफ, सिजेरो को हराकर अपना टाइटल रिटेन कर सकते हैं। इस बाद आने वाले पीपीवी में भी रोमन अपना टाइटल रिटेन करते हुए SummerSlam 2021 तक चैंपियन बने रह सकते हैं। हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि SummerSlam 2021 में रोमन रेंस का प्रतिद्वंदी कौन होने वाला है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications