2 WWE Superstars जिन्होंने रिटायरमेंट से वापसी करके बहुत बड़ी गलती की और 2 जिन्होंने सही किया

Ujjaval
WWE में कई दिग्गज सुपरस्टार्स रिटायर होते हैं
WWE में कई दिग्गज सुपरस्टार्स रिटायर होते हैं

WWE: WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग को फैंस बहुत पसंद करते हैं क्योंकि यहां रेसलिंग से सुपरस्टार्स फैंस का मनोरंजन करते हैं। हालांकि, हर एक सुपरस्टार हमेशा के लिए रिंग में नजर नहीं आ सकता। उम्र के साथ उन्हें रिटायर होना पड़ता है वहीं कुछ सुपरस्टार्स गहरी चोट के कारण रिटायर हो जाते हैं।

WWE में हर साल कई रेसलर्स संन्यास लेते हैं। कई सुपरस्टार्स रिटायरमेंट से बाहर आकर रिंग में वापसी कर लेते हैं। कुछ स्टार्स के लिए यह अच्छा वहीं कुछ के लिए खराब निर्णय साबित होता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे जिन्होंने रिटायरमेंट से बाहर आकर गलती की और 2 जिन्होंने अच्छा निर्णय लिया।

2- रिटायरमेंट से बाहर आकर गलती की: WWE दिग्गज शॉन माइकल्स

youtube-cover

शॉन माइकल्स को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। WrestleMania 26 में द अंडरटेकर और शॉन माइकल्स के बीच स्ट्रीक vs करियर मैच देखने को मिला था। इस मैच में द अंडरटेकर ने जीत दर्ज की थी और इसी कारण माइकल्स को रिटायर होना पड़ा था।

8 साल बाद उन्होंने एक बार फिर रिंग में वापसी की। उन्होंने Crown Jewel 2018 में ट्रिपल एच के साथ टीम बनाकर द अंडरटेकर और केन के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ा था। यह मैच बहुत निराशाजनक रहा था और फैंस को माइकल्स का रिटायरमेंट से बाहर आने का निर्णय पसंद नहीं आया क्योंकि उनका WrestleMania मैच ज्यादा ऐतिहासिक था।

2- रिटायरमेंट से बाहर आकर अच्छा किया: डेनियल ब्रायन

youtube-cover

डेनियल ब्रायन को WWE इतिहास में फैंस द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्टार्स में गिना जा सकता है। ब्रायन का करियर चोट के कारण रुक गया था। वो अपने करियर के टॉप पर थे लेकिन फरवरी 2016 में उन्होंने ऐलान किया कि गहरी चोट के कारण उनके रेसलिंग करियर का अंत हो गया है।

वो लंबे समय तक एक्शन से दूर रहे लेकिन WrestleMania 34 में उनका इन-रिंग रिटर्न देखने को मिला। उन्होंने शेन मैकमैहन के साथ टीम बनाकर केविन ओवेंस और सैमी जेन को हराया था। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और वो इसके बाद से कई यादगार मैच दे चुके हैं। रिटायरमेंट से बाहर आना उनके लिए शानदार चीज़ थी।

1- रिटायरमेंट से बाहर आकर गलती की: रिक फ्लेयर

youtube-cover

रिक फ्लेयर ने कई बार रिटायर होकर फिर रिंग में वापसी की है और इसने कुछ हद तक उनकी लेगेसी को खराब किया है और यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। वो WrestleMania 24 में शॉन माइकल्स के खिलाफ मैच के साथ रिटायर हो गए थे। उनका यह रिटायरमेंट मैच एकदम परफेक्ट था।

बाद में उन्होंने TNA में कदम रखा और यहां रिंग में फिर कदम रखा। हालांकि, वो पहले की तरह प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे और इससे उनके कद पर असर पड़ा। यहां चीज़ें खत्म नहीं हुई क्योंकि जुलाई 2022 में उन्होंने एक बार फिर मैच लड़ा। यह उनका एक और रिटायरमेंट मैच था। यह काफी निराशाजनक रहा था और इससे उनके ऐतिहासिक करियर पर जरूर असर पड़ा है।

1- रिटायरमेंट से बाहर आकर अच्छा किया: ऐज

youtube-cover

ऐज पिछले कुछ सालों से लगातार शानदार काम कर रहे हैं और उन्हें फैंस रिंग में देखना पसंद करते हैं। ऐज को 2011 में गहरी चोट के कारण मजबूरन रिटायर होना पड़ा था। वो आगे भी लड़ना चाहते थे लेकिन यह चीज़ संभव नहीं हो पाई थी। हालांकि, उन्होंने 2020 के Royal Rumble मैच द्वारा रिंग में शॉकिंग रिटर्न किया।

उनकी यह वापसी काफी ऐतिहासिक रही थी और उन्होंने इसके बाद रैंडी ऑर्टन, सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस, द मिज़ और जजमेंट डे समेत कई स्टार्स के खिलाफ रिंग में शानदार काम किया है। उनका रिटायरमेंट से बाहर आना अच्छी चीज़ थी। WWE ने उन्हें अच्छी तरह बुक भी किया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।