2 WWE Superstars जो चोटिल होने के बाद कभी रिंग में वापसी नहीं कर पाए और 2 जिन्होंने धमाकेदार रिटर्न किया

WWE में कई सुपरस्टार्स चोटिल होते रहते हैं
WWE में कई सुपरस्टार्स चोटिल होते रहते हैं

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है और यहां ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं। WWE में रहते हुए कई सारे सुपरस्टार्स ने सफलता हासिल की है। हर एक स्टार अपने मैचों को अच्छा बनाना चाहता है लेकिन रेसलर्स को मैचों में जोखिम उठाना पड़ता है। ऐसे में कई बार सुपरस्टार्स चोटिल हो जाते हैं। ज्यादातर सुपरस्टार्स कुछ महीनों बाद रिंग में वापसी कर लेते हैं।

कुछ रेसलर्स का करियर चोटिल होने की वजह से खत्म हो जाता है। हालांकि, कुछ ही ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने गहरी चोट लगने और रिटायर होने के बावजूद वापसी की है। इसके अलावा कई रेसलर्स कभी रिंग में वापसी नहीं कर पाए हैं। इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने चोटिल होने के बाद कभी रिंग में वापसी नहीं की और 2 जिन्होंने धमाकेदार रिटर्न किया।

2- WWE में चोटिल होने के सालों बाद वापसी की: ऐज

ऐज (Edge) को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जाएगा। उन्होंने WWE में काम करते हुए कई सारे दिग्गज सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ा है और कई स्टार्स को पराजित किया हुआ है। ऐज ने पहले टैग टीम सुपरस्टार के रूप में अपना डेब्यू किया था लेकिन बाद में उन्होंने सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में बड़ा नाम बनाया।

ऐज 2011 में अपने करियर के टॉप पर थे और बढ़िया तरह से काम कर रहे थे। हालांकि, उन्हें चोट की वजह से रिटायर होना पड़ा था। यह सही मायने में काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ थी। हर कोई उन्हें लड़ते हुए देखना चाहता था। सालों तक वो रेसलिंग से दूर रहे लेकिन रॉयल रंबल (Royal Rumble 2020) में उनकी वापसी देखने को मिली।

उन्होंने सरप्राइज एंट्री करते हुए सभी को चौंकाया। फैंस काफी ज्यादा खुश थे .इसके बाद से लगातार ऐज WWE में नजर आ रहे हैं और उन्होंने कई सारे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ ड्रीम मैच दिए हैं। अब उम्मीद है कि उनके ऐतिहासिक करियर का अंत सही तरह से होगा।

2- चोटिल होने के बाद कभी वापसी नहीं की: टायसन किड

टायसन किड ने WWE में सालों तक काम किया और उन्हें टैग टीम में काम करते हुए जबरदस्त सफलता मिली थी। टायसन के पास काफी टैलेंट था लेकिन उनका करियर बीच में ही रुक गया। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ थी। दरअसल, जून 2015 में टायसन को समोआ जो के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी।

इसके बाद उनका करियर खत्म हो गया। वो कभी रिंग में वापसी नहीं कर पाए और फिर वो प्रोड्यूसर के रूप में काम करने लग गए। अभी वो बैकस्टेज WWE के लिए काम कर रहे हैं और उनकी रिंग में कभी वापसी नहीं हुई है। अगर भविष्य में वो ठीक हो जाते हैं तो जरूर ही उनकी वापसी होगी।

1- WWE में चोटिल होने के सालों बाद वापसी की: डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन को WWE इतिहास के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। ब्रायन ने सालों तक WWE में काम किया है लेकिन अभी वो AEW में नजर आ रहे हैं। डेनियल ब्रायन ने चोट की वजह से 2016 में रिटायर होने का निर्णय लिया था। बाद में वो काफी समय तक रेसलिंग से दूर रहे।

उन्होंने SmackDown के जनरल मैनेजर के रूप में काम किया। हालांकि, कुछ सालों बाद उनकी रिंग में वापसी हुई। वो लड़ने के लिए क्लियर हो गए। उन्होंने WrestleMania 34 में मैच लड़ने के साथ ही रिंग में वापसी की। इसके बाद से वो लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं। उनका सफर अच्छा रहा है।

1- चोटिल होने के बाद कभी वापसी नहीं की: जेसन जॉर्डन

जेसन जॉर्डन के पास काफी टैलेंट था और वो आसानी से WWE के अगले टॉप स्टार बन सकते थे। WWE उन्हें कर्ट एंगल के बेटे के रूप में पुश भी दे रहा था लेकिन एक चोट ने उनका पूरा करियर खराब कर दिया। फरवरी 2018 में WWE ने बताया था कि जॉर्डन चोटिल हैं और लगभग एक साल तक एक्शन से दूर रहेंगे।

अब तक जेसन जॉर्डन की वापसी नहीं हो पाई है। इसके बाद से जेसन बैकस्टेज प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रहे हैं और इस रोल में उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। वो लगातार अच्छा काम कर रहे हैं और इसी वजह से उन्हें लीड प्रोड्यूसर का किरदार दिया गया है। चोटिल होने के बाद अभी तक उनकी रिंग में वापसी नहीं हुई है और शायद ही कभी वो फिर रेसलिंग करते दिखाई देंगे।

Quick Links