WWE के 2 सुपरस्टार्स जिन्होंने लाइव टीवी पर प्रोपोज़ किया और 2 जिन्होंने बाद में बताया

WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने लाइव टीवी पर प्रोपोज़ किया और जिन्होंने बाद में बताया
WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने लाइव टीवी पर प्रोपोज़ किया और जिन्होंने बाद में बताया

WWE का इतिहास कई दशकों पुराना रहा है और पिछले करीब 4 दशकों से विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) ने कंपनी का भार अपने कंधों पर उठाया हुआ है। विंस ने शुरुआत में WWE में कई कड़े नियम बनाए हुए थे और इन्हीं कड़े नियमों के कारण पहले रेसलर्स के बीच रिलेशनशिप्स की बहुत कम खबरें सामने आती थीं।

मगर पिछले 2 दशकों में हालात सुधरे हैं और कई बार WWE खुद रेसलर्स के बीच रिलेशनशिप होने की पुष्टि करती रही है। यहां तक कि कंपनी कई मौकों पर उन रिलेशनशिप्स के एंगल को स्टोरीलाइन में भी इस्तेमाल कर चुकी है। मौजूदा समय में WWE में कई रियल लाइफ कपल्स साथ काम कर रहे हैं।

मगर उनका रिलेशनशिप भी कभी शुरुआती दौर में रहा होगा, जहां पार्टनर्स में से किसी एक ने दूसरे को प्रोपोज़ किया होगा। इस आर्टिकल में हम इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन 2 सुपरस्टार्स के नाम आपको बताएंगे, जिन्होंने लाइव शो के दौरान अपने पार्टनर को प्रोपोज़ किया और 2 जिन्होंने बाद में जानकारी दी थी।

WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने निकी बैला को लाइव शो में प्रोपोज़ किया

youtube-cover

जॉन सीना और निकी बैला ने साल 2012 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और वो WWE के सबसे बड़े पावर कपल्स में से एक रहे। WWE नेटवर्क पर प्रसारित होने वाले शो 'Total Divas' में भी उन्हें कई बार साथ देखा गया और इसी शो के जरिए उनके रिलेशनशिप की पुष्टि भी की गई थी।

WrestleMania 33 में जॉन सीना और निकी बैला ने मिक्स्ड टैग टीम मैच में द मिज़ और मरीस पर जीत हासिल की थी। इस मैच के बाद जॉन ने अपने घुटनों पर बैठकर निकी को शादी के लिए प्रोपोज़ किया था। मगर उसके करीब एक साल बाद निकी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वो जॉन से अलग हो गई हैं।

निकी स्पष्ट कर चुकी थीं कि वो इस रिलेशन से बच्चे चाहती हैं लेकिन 16 बार के WWE चैंपियन अपने रेसलिंग और फिल्मी करियर के कारण ऐसा करने के पक्ष में नहीं थे। अलग-अलग विचार ही दोनों के रिलेशनशिप के खत्म होने का कारण बने।

एलेक्सा ब्लिस और रायन कैबरेरा ने बाद में बताया

एलेक्सा ब्लिस और रायन कैबरेरा
एलेक्सा ब्लिस और रायन कैबरेरा

एलेक्सा ब्लिस मौजूदा WWE विमेंस रोस्टर की सबसे खूबसूरत स्टार्स में से एक हैं। 2018 के समय में उनका अपने साथी रेसलर बडी मर्फी के साथ रिलेशनशिप पब्लिक हो चुका था, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने अलग होने का निर्णय लिया।

वहीं 2020 के शुरुआती सत्र में उन्होंने अमेरिकी म्यूजिशियन रायन कैबरेरा को डेट करना शुरू किया। लेकिन उनके रिलेशन की खबर तब सभी के सामने उजागर हुई जब उन्होंने 2020 के नवंबर महीने में सगाई करने की पुष्टि की थी।

इंडी हार्टवेल ने लाइव शो में डेक्सटर लूमिस से प्यार का इज़हार किया

अपने पार्टनर को रिंग में किसी लाइव शो के दौरान प्रोपोज़ करने की लिस्ट में सबसे नया नाम NXT सुपरस्टार इंडी हार्टवेल का है, जिन्होंने हालिया NXT के एपिसोड में साथी रेसलर डेक्सटर लूमिस को शादी के लिए प्रोपोज़ किया। NXT के इस एपिसोड में हार्टवेल और लूमिस ने टीम बनाकर जेसी केमिया और रॉबर्ट स्टोन की टीम को हराया। अगले ही पल हार्टवेल ने अपने घुटनों पर बैठकर लूमिस को प्रोपोज़ किया, जिसके लिए लूमिस ने हां कर दी है।

शेमस और ईसाबैला रेविला ने बाद में बताया

इसी साल जुलाई में शेमस ने अपनी पार्टनर ईसाबैला रेविला से सगाई की है। रेविला ने इंस्टाग्राम पर अपनी शेमस के साथ कई तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि शेमस ही उनके आदर्श लाइफ पार्टनर हैं और उन्होंने प्रोपोज़ल को स्वीकार कर लिया है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार वो साल 2018 से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी सगाई की पुष्टि करने तक अपने रिलेशन की खबर को सबसे छुपाकर रखा था।

Quick Links