WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के नाम से हर कोई परिचित होगा। वो WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और उनके पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। रोमन रेंस जिस भी स्टोरीलाइन में रहते हैं, फैंस की नजरें उसपर बनी हुई रहती है। इसी वजह से कई सुपरस्टार्स रोमन के खिलाफ लड़ने की इच्छा रखते हैं। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें रोमन रेंस के खिलाफ लड़ने से काफी ज्यादा फायदा मिला है। इसके अलावा कई रेसलर्स को ट्राइबल चीफ के खिलाफ मुकाबला लड़ने के बाद नुकसान हुआ। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें रोमन रेंस के खिलाफ हारने से जबरदस्त फायदा हुआ और 2 जिन्हें नुकसान हुआ। 2- रोमन रेंस के खिलाफ हारने से फायदा हुआ: WWE सुपरस्टार जे उसो View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और जे उसो अभी साथ काम कर रहे हैं। रोमन रेंस के 2020 में रिटर्न से पहले जे उसो कुछ खास नहीं कर रहे थे। शुरुआत में रोमन और जे उसो के बीच जबरदस्त दुश्मनी देखने को मिली थी और यहां रेंस ने उसो को हराया था। बाद में उन्होंने उसो को अपने साथ जोड़ा। इस बीच जे उसो ने आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल भी जीता। रोमन रेंस ने बाद में जिमी उसो को भी अपने साथ आने पर मजबूर किया। यहां से द उसोज़ के SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप रन की शुरुआत हुई। जे उसो को रोमन रेंस के खिलाफ लड़ने के बाद से लगातार फायदा हुआ है और वो अभी WWE का सबसे अहम हिस्सा बन गए हैं। 2- रोमन रेंस के खिलाफ हारने से नुकसान हुआ: फिन बैलर View this post on Instagram Instagram Post फिन बैलर 2021 में ज्यादातर समय NXT में नजर आए थे और उन्होंने वहां जबरदस्त प्रदर्शन किया था। बाद में उनका मेन रोस्टर पर रिटर्न हुआ और रोमन रेंस के खिलाफ उनकी दुश्मनी देखने को मिली। फैंस काफी खुश थे क्योंकि टॉप सुपरस्टार के खिलाफ आते ही स्टोरीलाइन मिली। रोमन रेंस ने उन्हें बुरी तरह हराया। ड्राफ्ट के बाद वो Raw में आ गए और लग रहा था कि वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, उनका टेलीविजन पर उपयोग नहीं किया जा रहा था। उन्होंने कई मैच हारने के बाद यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप भी जीती लेकिन इससे उतना फर्क नहीं पड़ा। उनका टाइटल रन निराशाजनक ही रहा। रोमन के खिलाफ हारने से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ। 1- रोमन रेंस के खिलाफ हारने से फायदा हुआ: केविन ओवेंस View this post on Instagram Instagram Post केविन ओवेंस और रोमन रेंस के बीच 2020 के अंत में दुश्मनी शुरू हुई थी और यह स्टोरीलाइन 2021 की शुरुआत तक चली थी। ओवेंस इसके पहले काफी ज्यादा संघर्ष कर रहे थे लेकिन ट्राइबल चीफ के खिलाफ लड़ने के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई। उन्हें हार जरूर मिली लेकिन बाद में उनकी किस्मत बदल गई। उनका सैमी जेन के खिलाफ WrestleMania में बड़ा मैच हुआ था और यहां उनकी जीत हुई थी। कुछ समय तक साधारण स्टोरीलाइन में रहने के बाद वो सैथ रॉलिंस के साथ नजर आने लगे। दोनों सुपरस्टार्स को आमने-सामने और साथ में लड़ते हुए देखना रोचक था। केविन ओवेंस ने WrestleMania 38 में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के खिलाफ मेन इवेंट मैच लड़ा था। उन्हें रोमन के खिलाफ लड़ने के बाद जरूर फायदा हुआ। 1- रोमन रेंस के खिलाफ हारने से नुकसान हुआ: बिग ई View this post on Instagram Instagram Postबिग ई और रोमन रेंस के बीच Survivor Series 2021 में मैच देखने को मिला था। उस समय रोमन रेंस के पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप थी जबकि बिग ई WWE चैंपियन के रूप में नजर आ रहे थे। सभी को लग रहा था कि रोमन के खिलाफ लड़ने से बिग ई का करियर एक अलग ही स्तर पर पहुंच जाएगा। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। Survivor Series में रोमन के खिलाफ हार के बाद उनका पुश रुक गया। कुछ समय तक चैंपियन रहने के बाद उनसे टाइटल लिया गया। उन्हें अपनी चैंपियनशिप के लिए रीमैच नहीं मिला और फिर उन्हें SmackDown में भेज दिया गया। रोमन के खिलाफ हारने के बाद बिग ई को नुकसान हुआ।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।