WWE सुपरस्टार्स होना कोई आम बात नहीं है। एक रेसलर को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। एक सुपरस्टार के फेमस हो जाने के बाद फैंस का ध्यान उनकी सभी चीजों की ओर हो जाता है जैसे कि वह क्या खा रहे हैं, कहां जा रहे हैं, किससे मिल रहे हैं।यह भी पढ़ें: साल 2019 में WWE के 5 बेस्ट सुपरस्टार्सWWE सुपरस्टार्स पूरी दुनिया में पॉपुलर हैं और शायद उन्हें किसी परिचय की भी जरुरत नहीं है। हम जानते हैं कि दुनिया में किसी न किसी की शक्ल किसी से बिल्कुल मिलती है और WWE के सुपरस्टार्स भी इससे अछूते नहीं हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 20 WWE सुपरस्टार के बारे में बताएंगे जिनकी शक्ल फेमस सेलिब्रेटीज से मिलती है।# केली क्यूको और टैरिन टेरेलसाल 2007 में WWE का हिस्सा रह चुकीं टैरिन टेरेल की शक्ल हॉलीवुड की पॉपुलर स्टार केली क्यूको से काफी मिलती हैं। टैरिन टेरेल और केली क्यूको दोनों ही स्टार्स प्लेबॉय और मैक्जिम मैगजीन के लिए फोटो शूट करा चुकी हैं।इसके अलावा दोनों स्टार्स की हाइट लगभग 5 फिट 6 इंच हैं। दोनों स्टार्स की ना केवल शक्ल एक दूसरे से काफी हद तक मिलती हैं बल्कि उनकी शानदार फिटनेस के कारण भी दोनों एक दूसरे की हमशक्ल लगती हैं।