मनी इन द बैंक के बाद WWE का अब सबसे बड़ा प्लैन है रॉ और स्मैकडाउन को अलग करना। इसके लिए कई जनरल मैनेजर के नाम लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कई पुराने मैनेजर भी शो में दिख चुके हैं।
आज रॉ में जॉन लॉरीनाइटस को भी देखा गया था, और वो भी मैनेजर बनना चाहते हैं। इनमें से कितने लोग मैनेजर बनेंगे ये तो आने वाले समय में पता चलेगा।
लेकिन WWE ने एक आधिकारिक बयान जारी करके बताया की स्मैकडाउन और रॉ में खिलाड़ियों को चुने जाने वाला ड्राफ्ट आने वाली 19 जुलाई की लाइव स्मैकडाउन में होगा।
19 जुलाई को स्मैकडाउन भी रॉ की तरह टीवी पर लाइव आएगी, और यहाँ के स्टार्स भी अलग-अलग होंगे। अब सबसे बड़ी बात ये है की क्या यहाँ की बैल्ट्स भी अलग-अलग होने वाली हैं?
ख़ैर इसका जवाब तो आने वाले समय में ही मिलेगा, लेकिन इतना कहा जा सकता है की आने वाली WWE स्टोरी काफी रोचक होगी। क्योंकि यहाँ जॉन सीना, एजे स्टाइल्स, डीन एम्ब्रोज़, सैथ रॉलिन्स और रोमन रेन्स जैसे स्टार्स अलग हो जाएंगे।
Published 21 Jun 2016, 17:44 IST