205 Live सुपरस्टार लिंस डोराडो की चोट पर अपडेट

Ankit

Ringside News की रिपोर्ट के मुताबिक WWE लाइव 205 के सुपरस्टार लिंस डोराडो को इस हफ्ते के रॉ के एपिसोड से पहले चोट लगी थी। लिंस को घुटने में चोट आई हैं। डोराडो ने ज्यादातक वक्त प्रोफेशनल रैसलिंग करियर में बिताया है और इंडिपेंडेंटर सर्किट में भी काफी काम किया है। डोराडो ने साल 2016 में WWE को ज्वाइंन किया और क्रूजरवेट क्लासिक का हिस्सा बने। डोराडो ने मुस्तफा अली को हराया था जिसके बाद उनका सामना पूर्व क्रूजरवेट चैंपियम रिच स्वान के खिलाफ हुआ था।

Ad
youtube-cover
Ad

क्रूजरवेट टूर्नामेंट का हिस्सा होने के बाद डोराडो ने काफी वक्त मेन इवेंट में बताया जो WWE लाइव इवेंट के होते थे। आखिरी बार डोराडो को रॉ के एपिसोड में देखा गया था जब उन्होंने जनवरी में अरियन डिवारी को हराया था।

youtube-cover
Ad

डोराडो 205 के साथी सुपरस्टार ड्रूू गुल्क के खिलाफ रॉ से पहले लड़ रह थे कि मैच के दौरान उनके घुटने में चोट आई। अब डोराडो चोटिल रैसलर्स जैसे ब्रॉन स्ट्रोमैन और भी कई स्टार्स की लिस्ट में जुड़ सकते हैं। हालांकि अपनी चोट को लेकर डोराडो ने अभी तक सोशल मीडिया पर कुछ नहीं कहा है साथ अभी तक ये साफ भी नहीं हुआ है कि डोराडो को कितनी गंभीर चोट आई है। हालांकि कहा जा रहा है कि डोराडो को ज्यादा चोट लगी है। डोराडो को कंपनी ने ज्यादा बड़ा पुश नहीं दिया है उन्हें WWE लाइव इवेंट में लो लेवल पर इस्तेमाल किया जाता है। डोराडो के लिए कंपनी ने कोई खास प्लान नहीं बनाए होंगे तो चोट से भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। खैर, डोराडो के फैंस को अब उम्मीद होगी की उन्हें लगी चोट ज्यादा गंभीर ना हो और वो जल्द से जल्द रिंग में वापसी करे और रिंग में अपनी स्किल्स दिखाए जिसको फैंस पसंद करते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications