FOX के न्यू ईयर ईव विद स्टीव हार्वे के दौरान मोजो राउली ने आर ट्रुथ को हराकर 24*7 चैंपियनशिप को अपने नाम किया। हालांकि कुछ देर बाद ही वो इस टाइटल को आर ट्रुथ के खिलाफ गंवा बैठे। ट्रुथ अब 30 बार के 24*7 चैंपियन बन चुके हैं।टाइम्स स्क्वायर में हुए खास शो के दौरान मोजो राउली पहली बार 24*7 चैंपियन बने थे। दरअसल ट्रुथ का इंटरव्यू उस समय मारिया ले रही थीं, तभी राउली ने मौके का फायदा उठाते हुए ट्रुथ को रोलअप करके पिन किया और चैंपियनशिप को अपने नाम किया। हैरान करने वाली बात यह थी कि मारिया ही रेफरी के भूमिका में थीं।यह भी पढ़ें: रोमन रेंस 2019 में अपने आखिरी मैच के बाद हुए भावुक, फैंस को लेकर दिया चौंकाने वाला बयानहालांकि इलायस भी टाइम्स स्क्वायर में परफॉर्म कर रहे थे और उन्होंने मोजो को गिटार से मारा। इसकी वजह से आर ट्रुथ को फायदा मिला और उन्होंने राउली को पिन करते हुए 24*7 चैंपियनशिप को अपने नाम किया। इस बार भी मारिया ने ही रेफरी की भूमिका निभाईं।आपको बता दें कि 20 मई 2019 को हुए एपिसोड में मिक फोलो 24*7 चैंपियनशिप को लेकर आए थे और उसी दौरान आर ट्रुथ ने रॉबर्ट रूड को मात देते हुए 24*7 चैंपियनशिप को जीता था। इसके बाद ट्रुथ 24*7 और हार्डकोर चैंपियनशिप जीतने वाले पहले सुपरस्टार बने थे। ट्रुथ कई बार इस चैंपियनशिप को हार चुके हैं, लेकिन वो इसे वापस जीतने में लगातार कामयाब हो रहे हैं।Me and my homegirl @mariamenounos celebrating my 24/7 Championship Victory in #TimesSquare on #FOX! Maria and I are working on a new partnership so stay tuned!! 🤫 @WWEonFOX #NYE2020 #NYEonFOX #STAYHYPED pic.twitter.com/3meBHQfvnK— Dean Muhtadi (@MojoRawleyWWE) January 1, 2020