"मैं इसे साहसपूर्वक कहूंगा"- 26 साल के फेमस Superstar ने WWE दिग्गज Roman Reigns के ऊपर साधा निशाना

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Roman Reigns: पिछले तीन साल से WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) को कोई पिन नहीं कर पाया है। 950 दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। अब 26 साल के WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) ने उनके ऊपर तंज कसा है। शायद उनकी बात सुनकर आप भी हैरानी में पड़ सकते हैं।

अभी तक जॉन सीना, गोल्डबर्ग, ऐज, ब्रॉक लैसनर, रे मिस्टीरियो, डेनियल ब्रायन, कोडी रोड्स और फिन बैलर जैसे दिग्गजों को रोमन रेंस हरा चुके हैं। द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने भी रेंस का अभी तक अच्छा साथ दिया। पॉल हेमन की वजह से उन्हें बहुत फायदा मिला। रेंस कई बार कह चुके हैं कि उनकी सफलता के पीछे हेमन का बहुत बड़ा हाथ है। रेंस को अभी तक कोई भी सुपरस्टार खास चुनौती नहीं दे पाया। क्या अब ये काम यंग डॉमिनिक मिस्टीरियो कर पाएंगे?

WWE The Bump शो में हाल ही में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जजमेंट डे के सदस्य से यहां पूछा गया कि कौन सा सुपरस्टार उनसे नहीं बच सकता। मिस्टीरियो जवाब देने से पहले कुछ देर रूके और फिर कहा,

कौन नहीं बचेगा? मेरा मतलब है, मैं इसे साहसपूर्वक कहूंगा। रोमन रेंस।

साल 2020 में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने मेन रोस्टर में कदम रखा था। इसके बाद से अभी तक उन्होंने अच्छा काम किया है। सैथ रॉलिंस के साथ काम करने से उन्हें बहुत फायदा मिला। कंपनी ने भी संकेत दे दिए है कि उन्हें आगे जाकर तगड़ा पुश दिया जाएगा। जजमेंट डे में रहकर भी उन्हें फायदा हो रहा है। फिन बैलर, रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट के साथ वो काम कर रहे हैं।

क्या फ्यूचर में WWE रिंग में Roman Reigns से Dominik Mysterio की टक्कर होगी?

डॉमिनिक के पिता रे मिस्टीरियो ने WWE में बहुत नाम कमाया। इस साल उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया। डॉमिनिक भी अब उनकी राह पर चल पड़े हैं। अपने पिता से भी उनकी टक्कर हो गई है। WrestleMania 39 में दोनों के बीच जबरदस्त मैच हुआ था। डॉमिनिक को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। फ्यूचर में डॉमिनिक का मुकाबला रोमन रेंस के साथ WWE रिंग में हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो ये उनके लिए अच्छी बात होगी। इससे उन्हें आगे जाकर बहुत मदद मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
App download animated image Get the free App now