शेन मैकमैहन के लिए WrestleMania 35 में 3 धमाकेदार मुकाबले

Enter caption

मैकमैहन परिवार में शेन मैकमैहन रिंग के अंदर और रिंग के बाहर सबसे सफल व्यक्ति में से एक हैं। शेन मैकमैहन ऐसे सुपरस्टार हैं जो लगभग WWE के सभी पीपीवी का हिस्सा बनते हैं, फिर चाहे वह रैसलमेनिया पीपीवी हो या फिर कोई और पीपीवी।

Ad

रैसलमेनिया 35 को शुरू होने में अभी 4 महीने से ज्यादा का समय बाकी है लेकिन इस पीपीवी के लिए अभी से अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। WWE के सबसे बड़े पीपीवी रैसलमेनिया में फैंस को कई बड़े मुकाबले देखने को मिलते हैं जो पीपीवी को हिट बनाते हैं।

वहीं रैसलमेनिया के पास आते ही शेन मैकमैहन के इस पीपीवी में मुकाबले की अफवाहे उड़ने लगी हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि शेन मैकमैहन रैसलमेनिया 35 के ग्रैंड स्टेज पर जरूर नज़र आएंगे। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं शेन मैकमैहन के रैसलमेनिया 35 में तीन धमाकेदार मुकाबलों पर।

#द मिज

Enter caption

क्राउन ज्वेल पीपीवी में हुए WWE वर्ल्ड कप के फाइनल में द मिज का मुकाबला डॉल्फ ज़िगलर के साथ होना था लेकिन उससे पहले द मिज चोटिल हो गए। द मिज के चोटिल होते ही शेन मैकमैहन ने इस मुकाबले में चौंकाने वाली एंट्री की और जीत हासिल करते हुए वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की।

Ad

इसके बाद द मिज और शेन मैकमैहन स्मैकडाउन लाइव में कई कॉमिक सेगमेंट में नज़र आए। इसके अलावा फैंस को द मिज और शेन मैकमैहन ने टीम बनाकर लोकल रैसलर्स के खिलाफ मुकाबला भी किया। हालांकि इस मुकाबले में द मिज को हार का सामना करना पड़ा।

कई रिपोर्ट्स की माने तो द मिज जल्द ही शेन मैकमैहन के खिलाफ दुश्मनी में शामिल हो सकते हैं और उनकी ये दुश्मनी रैसलमेनिया 35 तक जा सकती है। ऐसे में फैंस को रैसलमेनिया 35 में द मिज बनाम शेन मैकमैहन का धमाकेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

WWE की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

#डेनियल ब्रायन

How long will it take for WWE to revisit this rivalry?

हाल ही में पॉल हेमन ने डेनियल ब्रायन को एजे स्टाइल्स से ज्यादा शानदार रैसलर बताया था जिसके बाद फैंस को एजे स्टाइल्स बनाम डेनियल ब्रायन का मुकाबला देखने को मिला था। इस मुकाबले में डेनियल ब्रायन ने जीत हासिल कर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की।

Ad

इस मुकाबले के बाद सर्वाइवर सीरीज में डेनियल ब्रायन बनाम ब्रॉक लैसनर का मुकाबला देखने को मिला जिसमें लैसनर की जीत हुई। इस बात की काफी संभावना है कि हील के रूप में बदल चुके डेनियल ब्रायन जल्द ही शेन मैकमैहन पर अटैक कर सकते हैं।

इसकी सबसे बड़ी वजह यह हो सकती है कि शेन मैकमैहन वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत कर खुद को बेस्ट इन द वर्ल्ड बता चुके हैं जिसके वह बिल्कुल भी हकदार नहीं हैं। हमारे ख्याल से यही चीज डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन के बीच दुश्मनी की वजह बन सकती है और फैंस को रैसलमेनिया 35 में डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

#टॉमैसो सिएम्पा

Blackheart

क्या शेन मैकमैहन सच में बेस्ट इन द वर्ल्ड हैं? शायद नहीं। हमारे पास यहां एक ऐसा सुपरस्टार मौजूद है जो शायद बेस्ट इन द वर्ल्ड कहलाने लायक है। NXT के सुपरस्टार टॉमैसो सिएम्पा ऐसे रैसलर हैं जिन्हें फैंस मेन रोस्टर में देखना चाहते हैं।

Ad

NXT चैंपियन के रूप में अपनी शानदार परफॉर्मेंस दे चुके टॉमैसो सिएम्पा मेन रोस्टर में मौजूद सुपरस्टार्स से कहीं ज्यादा बेहतर हैं। टॉमैसो सिएम्पा को NXT का सबसे शानदार हील कहा जाता है। हमारे ख्याल से WWE को चाहिए टॉमैसो सिएम्पा को जल्द ही मेन रोस्टर में एंट्री दिलाए।

मेन रोस्टर में एंट्री के बाद फैंस को टॉमैसो सिएम्पा के रूसेव, डेनियल ब्रायन, एजे स्टाइल्स और नाकामुरा के साथ मुकाबले देखने को मिल सकता है। स्मैकडाउन में टॉप पर आने के बाद इस बात की संभावना काफी बढ़ जाएगी कि शेन मैकमैहन रैसलमेनिया 35 में टॉमैसो सिएम्पा के साथ मुकाबले में नज़र आ सकते हैं।

लेखक: अली अकबर, अनुवादक: अंकित कुमार

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications