WWE SummerSlam इतिहास के 3 बड़े धोखे, जिन्होंने फैंस को चौंका दिया

SummerSlam में फैंस को कई हैरान कर देने वाले पल देखने को मिलें हैं
WWE SummerSlam में फैंस को कई हैरान कर देने वाले पल देखने को मिले हैं

WWE SummerSlam: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। WWE ने अभी तक SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए कई बड़े मैचों का ऐलान कर दिया था।

Ad

इस इवेंट में फैंस को हमेशा से ही कई हैरान करने देने वाले पल और रिटर्न देखने को मिलते हैं।SummerSlam के दौरान कुछ धोखे और मोमेंट्स ऐसे भी रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही किसी ने कभी सोचा होगा। इस आर्टिकल में हम SummerSlam इतिहास के 3 धोखे के बारे में बात करेंगे, जो फैंस के लिए शॉकिंग रहे थे।

3- John Stewart ने John Cena को धोखा दिया था (WWE SummerSlam 2015)

youtube-cover
Ad

2015 में सैथ रॉलिंस अथॉरिटी के साथ थे। उस समय वो WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन थे। SummerSlam 2015 के दौरान उनका सामना टाइटल मैच में जॉन सीना से हुआ था। इस मैच में सबको उम्मीद थी कि जॉन सीना जीत हासिल करेंगे, लेकिन इसका उल्टा हुआ था।

इस मैच में एक समय जॉन सीना जीत हासिल करने वाले थे, लेकिन तभी प्रसिद्ध टीवी स्टार जॉन स्टीवर्ट ने सभी को हैरान करते हुए अपने दोस्त जॉन सीना पर ही अटैक कर दिया था। इस वजह से जॉन सीना को हार का सामना करना पड़ा था। बाद में जॉन सीना पर अटैक को लेकर जॉन स्टीवर्ट ने कहा था कि वो नहीं चाहते थे कि जॉन सीना, रिक फ्लेयर का रिकॉर्ड तोड़ें। इसी वजह से उन्होंने ये अटैक किया था।

2- ब्रॉक लैसनर को हराने के लिए अंडरटेकर ने लो ब्लो का इस्तेमाल किया था (WWE SummerSlam 2015)

Ad

WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर का सामना द अंडरटेकर से हुआ था। इस मैच में ब्रॉक लैसनर ने सभी को चौंकाते हुए द अंडरटेकर का स्ट्रीक तोड़ दिया था। इस मैच में हार के बाद 15 महीने अंडरटेकर एक्शन से दूर रहे और फिर उन्होंने ब्रॉक लैसनर ने बदला लेने के लिए वापसी की थी।

इन दोनों ही स्टार्स के बीच मुकाबला SummerSlam 2015 में हुआ था। इस मैच में एक समय पर ब्रॉक लैसनर ने द अंडरटेकर को किमुरा लॉक में फंसा लिया था। इस दौरान द अंडरटेकर ने टैपआउट भी कर दिया था, लेकिन रेफरी इसे नहीं देख पाए थे। इसके बाद द अंडरटेकर ने ब्रॉक लैसनर को हराने के लिए लो ब्लो का इस्तेमाल किया था। इस मैच का बहुत ही ज्यादा विवादित अंत हुआ था। किसी ने इस तरह के धोखे की उम्मीद नहीं की थी।

1- ट्रिपल एच ने डेनियल ब्रायन को धोखा दिया और द अथॉरिटी बनाई (WWE SummerSlam 2013)

youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam 2013 में जॉन सीना का सामना डेनियल ब्रायन से हुआ था। विंस मैकमैहन इस मैच के लिए रेडी नहीं थे, लेकिन ट्रिपल एच ने डेनियल ब्रायन की मदद की थी, जिसके बाद वो इस मैच के रेफरी भी बने थे। इस मैच में डेनियल ब्रायन ने सभी को हैरान करते हुए जॉन सीना को मात दी थी और WWE चैंपियन बने थे।

इस मैच में जीत के बाद ही ट्रिपल एच ने हील टर्न लेते हुए ब्रायन पर अटैक कर दिया था। इस अटैक के बाद ही रैंडी ऑर्टन ने अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर दिया था और वो चैंपियन बन गए थे। इसके बाद WWE में द अथॉरिटी नाम से एक ग्रुप बना था, जो आगे जाकर बहुत प्रसिद्ध हुआ।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications