3 बहुत बड़े अंतर जो WWE में Roman Reigns के पुराने और Solo Sikoa के नए The Bloodline फैक्शन में हैं

WWE
WWE SmackDown में पिछले हफ्ते सोलो सिकोआ ने मचाया था बवाल (Photos: WWE.com)

Differences Between Roman Reigns And Solo Sikoa Bloodline: सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) अब ऑफिशियल तौर पर द ब्लडलाइन के नए ट्राइबल चीफ हैं। पिछले हफ्ते WWE SmackDown में ब्लडलाइन एक्नॉलेजमेंट सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें उन्हें ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज किया गया। हालांकि, पॉल हेमन ने ये काम नहीं किया और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी थी। उनके ऊपर सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर तगड़ा अटैक किया।

सिकोआ का ये नया फैक्शन काफी तगड़ा है और अब इसकी तुलना रोमन रेंस की पुरानी ब्लडलाइन से की जा रही है। देखा जाए तो दोनों गुटों में कई चीजें अलग भी हैं। फैंस इस बात पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको सिकोआ की नई और रेंस की पुरानी ब्लडलाइन के बीच तीन अंतरों के बारे में बात करेंगे।

#3 WWE में नई ब्लडलाइन टाइटल के इर्द-गिर्द भी नहीं घूम रही है

ब्लडलाइन की शुरूआत रोमन रेंस और पॉल हेमन ने की थी। इसके बाद इसमें द उसोज़, सैमी ज़ेन और बाद में सोलो सिकोआ भी आए। फैंस को WrestleMania 40 के बाद नई ब्लडलाइन देखने को मिली है। देखा जाए तो शुरूआत से लेकर अंत तक रोमन रेंस चैंपियन रहे। Summerslam 2020 से WrestleMania 40 तक उन्होंने चैंपियन के रूप में राज किया। 1316 दिन तक टाइटल उनके पास रहा।

टाइटल की वजह से ही रेंस और उनकी ब्लडलाइन हमेशा चर्चा में रही। ग्रुप के सभी सदस्यों ने हमेशा रेंस का साथ दिया और कई चीजें दांव पर लगाईं। द उसोज़ भी टैग टीम चैंपियन रहे। सिकोआ की नई ब्लडलाइन के साथ ऐसा नहीं है। ग्रुप के किसी भी सदस्य ने टॉप चैंपियन के रूप में अभी तक जगह नहीं बनाई है। हालांकि, आगे जाकर चीजें बदल सकती हैं लेकिन मौजूदा समय में ऐसा कुछ भी नहीं है।

#2 सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन की तुलना में रोमन रेंस की टीम WWE कार्ड में ज्यादा हावी थी

रोमन रेंस की ब्लडलाइन ने कभी भी किसी चीज को खत्म करने के बारे में नहीं सोचा। ये ग्रुप हमेशा बड़ी चीजों पर हावी रहा। इस फैक्शन का लक्ष्य हमेशा टॉप के इवेंट्स पर कब्जा करना था। एक समय में लगभग एक साल तक मेन रोस्टर के सभी टॉप टाइटल और टैग टीम टाइटल इस ग्रुप के पास थे। हालांकि, इस पर फैंस ने भी आपत्ति जताई थी।

सोलो सिकोआ एंड कंपनी के साथ ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, जो शो में कहीं भी जगह बना सकता है। रेंस की ब्लडलाइन ने अन्य स्टार को भी रोस्टर में उठाने का काम किया। उनकी वजह से कई स्टार्स को तगड़ा पुश मिला। सिकोआ के ग्रुप के साथ दूर-दूर तक ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है।

#1 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की मानसिकता बिल्कुल अलग है

रोमन रेंस और उनकी टीम सफलता की आदी थी। उनके रन के दौरान हमेशा फैंस ने उन्हें टॉप पर जाते हुए ही देखा। रेंस ने हमेशा अपने साथियों को टाइटल हासिल करने के लिए भी प्रेरित किया। द उसोज़ (टैग टीम चैंपियन) और सोलो सिकोआ (नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप) ने हमेशा रेंस की बात मानी। रोमन ने जो भी सफलताएं प्राप्त हुईं सभी को एक्नॉलेज कराया।

सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन का इरादा कुछ अलग है। ये ग्रुप डर फैलाने में ज्यादा भरोसा रखता है। पॉल हेमन के ऊपर जिस तरह से फैक्शन ने अटैक किया उससे चीजें फैंस को समझ आ गई हैं। रेंस की ब्लडलाइन की सफलता के पीछे हेमन का बहुत बड़ा हाथ था। रेंस का लक्ष्य अपनी फैमिली को आगे बढ़ाने और टाइटल दिलाने में था, जबकि सिकोआ का उद्देश्य ये नहीं है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications