3 बड़े नुकसान जो WWE दिग्गज The Rock को 2022 के बाद से झेलने पड़े हैं

द रॉक के लिए हाल का समय कुछ अच्छा नही रहा है
द रॉक के लिए हाल का समय कुछ अच्छा नहीं रहा है

Dwayne Johnson: WWE स्टार द रॉक (The Rock) उर्फ ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) इस समय दुनिया के सबसे फेमस स्टार्स में से एक हैं। प्रो-रेसलिंग की दुनिया में द रॉक ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। प्रो-रेसलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद वो हॉलीवुड में चले गए थे। आज वो हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं।

वो कई बिजनेस वेंचर्स के मालिक भी हैं। 2022 में द रॉक को काफी ज्यादा सफलता मिली थी लेकिन 2023 में उनके नाम कई असफलता रही हैं। उनके लिए ये साल वैसा नहीं रहा है, जैसी उम्मीद की जा रही थी। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं कि WWE दिग्गज द रॉक को 2022 के बाद किन नुकसानों का सामना करना पड़ा है।

3- WWE दिग्गज The Rock की ब्लैक एडम फिल्म का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस

फैंस को DC की ब्लैक एडम फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें थी। ये फिल्म करीब एक दशक तक प्रोडक्शन में रही थी, इसके बाद इसे पिछले साल अक्टूबर 2022 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को मिक्स्ड रिएक्शन मिले थे। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी की कमाई उतनी अच्छी नहीं हुई थी।

इस फिल्म में फैंस द रॉक को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित भी थे, लेकिन अंत में उन्हें निराशा ही हाथ लगी। इसके अलावा जेम्स गन ने अब ब्लैक एडम को DC यूनिवर्स से भी बाहर कर दिया है। इस वजह से अब ब्लैक एडम के फ्यूचर को लेकर ही सवाल उठ रहे हैं।

2- फ़ास्ट एक्स में वापस आना

फ़ास्ट एंड फ्यूरियस मूवी पॉल वॉकर और विन डीजल की वजह से पूरी दुनिया में फेमस है। हालांकि, इस मूवी का हिस्सा द रॉक भी बने थे लेकिन उनके और विन डीजल के बीच कुछ मुद्दों को लेकर लड़ाई हो गई थी। दोनों ही स्टार्स के बीच ये लड़ाई फ़ास्ट एंड फ्यूरियस मूवी के दौरान शुरू हुई थी।

द रॉक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कभी फ़ास्ट एंड फ्यूरियस मूवी में वापस नहीं आएंगे, लेकिन इस बार वो इस फिल्म में वापस आ गए हैं। द रॉक फ़ास्ट एक्स के पोस्ट क्रेडिट स्कीन में नज़र आए थे। इस बात की उम्मीद फैंस ने बेहद कम की थी।

1- यंग रॉक शो कैंसिल होने पर

ड्वेन जॉनसन को यंग रॉक शो से भी निराशा हाथ लगी है। इस सीरीज में द रॉक की लाइफ और उनके करियर को दिखाया गया था। इस सीरीज में दिखाया गया था कि कैसे द रॉक ने स्टारडम हासिल किया है। इसके अलावा कई और दिग्गजों की स्टोरी फैंस के सामने आई थी।

इस सीरीज के दो शो एयर हुए थे। इस सीरीज का पहला शो फरवरी 2021 में रिलीज हुआ था। इसके अलावा सीरीज का दूसरा सीजन मार्च 2022 में आया था, लेकिन लो रेटिंग्स की वजह से इस सीरीज के दूसरे सीजन को कैंसिल कर दिया गया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now