Matches Should Happen Next Year Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2025 बहुत ही जबरदस्त होने वाला है। 1 फरवरी को इसका आयोजन होगा। कंपनी ने अभी से प्लान बनाने शुरू कर दिए हैं। ट्रिपल एच और उनकी टीम से फैंस को बहुत उम्मीदें होंगी। साथ ही साथ बड़े स्टार्स के मुकाबलों पर भी सभी की नज़रें टिकी होंगी। द रॉक, रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंक और कोडी रोड्स जैसे रेसलर्स का जलवा देखने को मिल सकता है। कंपनी में इस समय कुछ तगड़ी स्टोरीलाइन भी चल रही हैं, जिनके हिसाब से बड़े मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन मैचों पर नज़र डालेंगे जो अगले साल Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में जरूर होने चाहिए। #3 WWE Royal Rumble 2025 में होना चाहिए कोडी रोड्स और केविन ओवेंस का मैचअक्टूबर, 2024 के बाद से कोडी रोड्स और केविन ओवेंस की राइवलरी चल रही है। अब इनकी फ्यूड ने तगड़ी रफ्तार पकड़ ली है। हाल ही में हुए Saturday Night's Main Event में कोडी ने केविन को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की थी। हालांकि, शो ऑफ-एयर होने के बाद केविन ने रोड्स के ऊपर खतरनाक हमला कर दिया था। चैंपियन की रीढ़ की हड्डी टूटी गई थी और वो इस समय घर में आराम कर रहे हैं। कोडी और केविन की राइवलरी लंबी चलने वाली है। दोनों के बीच रीमैच होना लगभग पक्का है। रोड्स की वापसी के बारे में अभी कोई पक्की खबर नहीं है। दोनों का मुकाबला अब Royal Rumble 2025 में होना बनता है। कंपनी को इस इवेंट के लिए इनका मैच जरूर बुक करना चाहिए।#2 क्या WWE Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच होगा मैच? View this post on Instagram Instagram Post6 जनवरी, 2025 को Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा। रोमन और जेकब फाटू के बीच भी मैच का इंतजार फैंस कर रहे हैं। फाटू के लिए ये साल अच्छा रहा है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी है। Royal Rumble 2025 में अगर रेंस और फाटू का मैच होता है तो मजा आ जाएगा। रेंस के खिलाफ बड़े इवेंट में लड़कर जेकब को आगे जाकर बहुत फायदा मिल सकता है। कंपनी को इसके बारे में सोचकर सही समय पर ट्रिगर दबा देनी चाहिए।#1 क्या सीएम पंक को मिल पाएगा WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच? View this post on Instagram Instagram PostRaw के Netflix डेब्यू एपिसोड में सीएम पंक का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ होगा। इसके बाद पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए जाना चाहिए। वो कई बार गुंथर को ललकार भी चुके हैं। साथ ही साथ गोल्ड जीतना उनका अगला लक्ष्य है।Royal Rumble 2025 को बड़ा बनाने के लिए कंपनी को गुंथर और सीएम पंक का मैच बुक करना चाहिए। हो सकता है कि पंक चैंपियन बन जाएं। ऐसा हुआ तो फिर आगामी प्रीमियम लाइव खुद ही यादगार बन जाएगा।