3 बड़ी गलतियां जो WWE को WrestleMania 39 की नाईट 2 में नहीं करनी चाहिए

Ujjaval
WWE WrestleMania 39 की नाईट 2 के लिए फैंस उत्साहित हैं
WWE WrestleMania 39 की नाईट 2 के लिए फैंस उत्साहित हैं

WrestleMania 39: रेसलमेनिया (WrestleMania 39) की नाईट 1 द्वारा WWE ने अपने फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया। इस शो में कई धमाकेदार मैच देखने को मिले। शो में हुई लगभग सभी चीज़ों से फैंस खुश दिखाई दिए। कहा जा सकता है कि नाईट 1 धमाकेदार रही। अब फैंस की उम्मीदें नाईट 2 से काफी ज्यादा बढ़ गई है।

Ad

नाईट 2 के लिए 6 मैच बुक किए गए हैं। WWE को अगर WrestleMania की नाईट 2 को भी अच्छा बनाना है, तो उन्हें कुछ गलतियां करने से बचना होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WrestleMania 39 की नाईट 2 में WWE को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

3- WWE WrestleMania 39 में Edge का Finn Balor को हराना

Ad

ऐज और फिन बैलर के बीच Hell in a Cell मैच देखने को मिलेगा। फिन बैलर यहां पर "डीमन" अवतार में नज़र आएंगे। बैलर को मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से इस कैरेक्टर में सिर्फ एक ही हार मिली है। वो अपने इस गिमिक को काफी ज्यादा प्रोटेक्ट करके रखते हैं और WrestleMania 39 में भी फैंस की नज़रें डीमन पर होंगी।

फिन बैलर को रोमन रेंस के खिलाफ "डीमन" कैरेक्टर में मिली आखिरी हार से काफी नुकसान हुआ था। कई लोगों ने इसकी आलोचना की थी। ऐसे में अगर ऐज को फिन बैलर पर जीत दर्ज करने के लिए बुक किया जाता है, तो यह गलती होगी। मैच में फिन बैलर की जीत होनी चाहिए, इससे उनका कद बढ़ेगा।

2- गुंथर के चैंपियनशिप रन को खत्म करना

Ad

गुंथर के पास इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप है और उन्होंने बतौर चैंपियन फैंस का दिल जीता है। गुंथर अपने डॉमिनेंट अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो काफी समय से चैंपियन हैं और कुछ महीनों बाद वो इतिहास के सबसे लंबे इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन जाएंगे।

काफी सालों बाद यह रिकॉर्ड टूटने के करीब आया है। ऐसे में गुंथर के चैंपियनशिप रन को WrestleMania 39 में खत्म करना अच्छा विकल्प नहीं रहेगा। WWE को उन्हें टाइटल रिटेन रखने के लिए बुक करना चाहिए। फैंस उनकी जीत से निराश भी नहीं होंगे। अगर गुंथर टाइटल हार जाते हैं, तो यह एक बड़ी गलती होगी।

1- कोडी रोड्स को हारने के लिए बुक करना

Ad

रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच WrestleMania 39 की नाईट 2 के मेन इवेंट में मैच होगा। फैंस को नाईट 1 का मेन इवेंट बहुत पसंद आया है और फैंस शो से संतुष्ट हैं। ढेर सारे फैंस सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस को चैंपियन बनते हुए देखना चाहते थे और उनकी इच्छा पूरी हो गई। इसी वजह से मेन इवेंट खास बन पाया।

अब नाईट 2 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स को फैंस जीतते हुए देखना चाहते हैं। अब अगर रोड्स की जीत नहीं हुई, तो कई फैंस की नज़रों में नाईट 2 का मेन इवेंट निराशाजनक बन जाएगा। देखा जाए तो इससे कंपनी को नुकसान होगा। अब देखकर लग रहा है कि अगर रोड्स को WWE ने रोमन के खिलाफ हारने के लिए बुक किया, तो यह सबसे बड़ी गलती होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications