3 बहुत बड़ी गलतियां जो WWE Bash In Berlin के बाद Raw के पहले एपिसोड में देखने को मिलीं

WWE
जानिए इस हफ्ते WWE Raw में क्या बड़ी गलतियां हुईं? (Photo: WWE.com)

WWE Raw Big Mistakes (2 September 2024): WWE Bash In Berlin के बाद रॉ (Raw) का पहला एपिसोड अच्छा रहा। फैंस को कुछ तगड़े मुकाबले देखने को मिले। साथ ही साथ स्टोरीलाइन को भी आगे बढ़ाया गया। रेड ब्रांड के सभी टॉप स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का खूब मनोरंजन किया। WWE ने इस शो को बड़ा बनाने की भरपूर कोशिश की। खैर अच्छे शो के बावजूद Raw के एपिसोड में इस बार कुछ बड़ी गलतियां देखने को मिलीं।

#3 WWE Raw में फिन बैलर और जेडी मैकडॉना का चैंपियन के तौर पर बुरी तरह हारना

Raw में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन फिन बैलर और जेडी मैकडॉना का कंपनी ने मजाक बना रखा है। लंबे समय से दोनों ने अपने टाइटल को डिफेंड नहीं किया। बैलर और जेडी का प्रदर्शन भी औसत रहा है। इस हफ्ते Raw में दोनों को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

मेन इवेंट में बैलर और मैकडॉना को डेमियन प्रीस्ट और जे उसो ने हराया। WWE द्वारा अपने सभी चैंपियंस को मजबूत दिखाना चाहिए। इस तरह की चीजों से सुपरस्टार्स के साथ-साथ कंपनी को भी भारी नुकसान हो सकता है।

#2 WWE Raw में चैड गेबल और Wyatt Sick6 की राइवलरी अभी भी जारी है

Wyatt Sick6 ने जब डेब्यू किया था तब लगा कि कंपनी के पास उनके लिए आगे तगड़ा प्लान होगा लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं दिख रहा है। चैड गेबल और उनकी टीम के साथ Raw में Wyatt Sick6 की राइवलरी जारी है।

Raw में इस हफ्ते सभी को लगा था कि Wyatt Sick6 को नया रास्ता मिलेगा लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया। कंपनी को अब इस बारे में सोचना चाहिए। ऐसा ना हो कि फैंस इनकी लगातार खींची जा रही राइवलरी को देखकर बोर हो जाएं।

#1 WWE Raw में सैमी ज़ेन का सीधे वर्ल्ड टाइटल के लिए जाना

SummerSlam 2024 में ब्रॉन ब्रेकर ने सैमी ज़ेन को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद सैमी और जे उसो ने टैग टीम डिवीजन में कदम रखने के संकेत दिए थे। दोनों ने वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन के पीछे जाने की बात कही थी। ये प्लान अब धरा का धरा रह गया है।

कंपनी ने टैग टीम वाली स्टोरी को अधूरा छोड़कर सैमी ज़ेन को सीधे वर्ल्ड टाइटल पिक्चर में डाल दिया है। ये कहींं ना कहीं बहुत बड़ी गलती देखने को मिली। आपको बता दें Raw में इस हफ्ते ज़ेन ने आकर गुंथर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications