WWE में हमेशा ही सुपरस्टार्स की वापसी खास रहती है। हाल ही में फैंस की लंबे समय बाद शोज़ में वापसी देखने को मिली। इसके बाद जॉन सीना (John Cena) ने रिटर्न करते हुए रोमन रेंस (Roman Reigns) को चुनौती दी। गोल्डबर्ग (Goldberg) ने वापस आकर बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को चैलेंज किया। कीथ ली (Keith Lee) की एक चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली। फिन बैलर (Finn Balor) ने दोबारा मेन रोस्टर पर आकर फैंस के सामने स्मैकडाउन (SmackDown) के पहले एपिसोड में चौंकाया।Huge WWE returns that are rumored to happen soon 😳Sasha BanksBray Wyatt Becky Lynch Goldberg pic.twitter.com/fCffxipIb7— WrestlingWorldCC (@WrestlingWCC) July 19, 2021WWE में अब तक कई सारे स्टार्स वापसी कर चुके हैं। हालांकि, अभी भी कुछ ऐसे बड़े नाम हैं जिनकी वापसी हो सकती है। SummerSlam करीब है और मैच कार्ड को बेहतर बनाने के लिए WWE बड़े निर्णय ले सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनकी कुछ समय में वापसी हो सकती है।3- WWE सुपरस्टार द फीन्ड View this post on Instagram A post shared by Bray Wyatt fan page (@fiendarmy)ब्रे वायट को WWE के सबसे चर्चित सुपरस्टार्स में गिना जाता है। वो काफी समय से WWE में दिखाई नहीं दिए हैं। उनके प्रोमो सैगमेंट्स हमेशा ही खास और रोचक रहते हैं। उनका फीन्ड कैरेक्टर काफी चर्चा का विषय रहा है और हर कोई उन्हें देखना पसंद करता है। द फीन्ड WWE के अगले पीपीवी SummerSlam 2021 को यादगार बनाने में मदद कर सकते हैं। फीन्ड और रैंडी ऑर्टन के बीच WrestleMania 37 में मैच देखने को मिला था। इस मैच में एलेक्सा ब्लिस का फीन्ड को धोखा देना काफी शॉकिंग था।इस वजह से उन्हें बड़े इवेंट में हार मिली थी। इसके बाद Raw के एपिसोड में उनका एक सैगमेंट देखने को मिला था। इसके बाद से ही वो WWE में दिखाई नहीं दिए हैं और हर कोई उन्हें मिस कर रहा है। कई सारी खबरें सामने आ रही है कि वो मेडिकल कंडीशन की वजह से WWE में दिखाई नहीं दे रहे हैं। अब उन्हें WWE से दूर हुए काफी समय हो गया है। SummerSlam जैसे पीपीवी में वो फिन बैलर या बिग ई जैसे स्टार्स के साथ मैच लड़ सकते हैं। इसके अलावा वो किसी अन्य स्टोरीलाइन में भी दिखाई दे सकते हैं।