2- पूर्व WWE सुपरस्टार व्लादिमीर कोजलोव

कोजलोव को WWE में आते ही जबरदस्त पुश दिया गया लेकिन वो WWE में सफल नहीं हुए। WWE ने उन्हें शुरुआत में लोकल स्टार्स के साथ बुक करके उनकी विनिंग स्ट्रीक बनाई।
इसके बाद उन्हें कुछ बड़े स्टार्स पर भी जीत मिली। उन्होंने WWE टाइटल मैच भी लड़ा लेकिन फैंस को वो बिल्कुल पसंद नहीं आ रहे थे। इस वजह से उनकी विनिंग स्ट्रीक टूटी और इसके बाद उनका WWE करियर लगभग खत्म हो गया।
1- पूर्व WWE सुपरस्टार रायबैक
रायबैक को WWE ने अगला गोल्डबर्ग बनाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। खैर, रायबैक ने आते ही लगातार 38 मैच जीते और उन्होंने एक अच्छी खासी स्ट्रीक बना दी थी।
उस समय फैंस इस स्ट्रीक को लेकर काफी उत्साहित थे लेकिन बाद में रायबैक के बैकस्टेज खराब एटीट्यूड को देखते हुए उनके इस बड़े स्टार का पुश रोक दिया। कुछ ही समय में वो मिड-कार्ड स्टार बन गए और उनकी स्ट्रीक के बारे में भी हर कोई भूल गया।
ये भी पढ़ें:- 4 गलतियां जिनसे WWE को सबसे खास और यादगार पल दिए