3 चीज़ें जो WWE Fastlane में सबको हैरान करने के लिए कर सकता है

Enter caption

Fastlane, Wrestlemania से WWE का आखिरी PPV होने वाला है और इसी वजह से इस इवेंट में WrestleMania के लिए माहौल बनाने की कोशिश की जाएगी। स्मैकडाउन में गौंटलेट मैच के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के बाद कोफ़ी किंग्सटन अब डेनियल ब्रायन के सामने होंगे।

साथ ही द मिज़ और शेन मैकमैहन भी नए बने टैग टीम चैंपियंस द उसोज़ के सामने लड़ेंगे। साथ ही मैंडी रोज़ भी गोल्ड के लिए अपनी किस्मत आज़माएंगी।

चूंकि Fastlane के बाद WrestleMania होना है इसलिए WWE कुछ हैरान करने वाली चीज़ें कर सकता है। आइये बताते हैं आपको फास्टलेन में वाली तीन बातें जो आपको चौंका सकती हैं।


#3 मैंडी रोज़ पर हमला करेंगी सोन्या

A possible betrayal looming closer?

WWE, WrestleMania के लिए एक ट्रिपल थ्रेट मैच का समीकरण बना सकता है। जैसे ही मैंडी रोज़, असुका को पिन करने वाली होंगी तभी सोन्या एंट्री कर सकती हैं और मैंडी रोज़ पर हमला कर सकती हैं।

सोन्या मैंडी रोज़ पर हमला करने का कारण ये दे सकती हैं कि वो अपने मुक़ाबले हर बार मैंडी को मिलने वाली एहमियत से ज़्यादा खुश नहीं थी। और जब दोनों रैसलर्स के बीच तनाव गहरा हो जाएगा उस समय WWE असुका, मैंडी और सोन्या के बीच एक ट्रिपल थ्रेट मैच की घोषणा कर देगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 विलेन बन जाएं शेन मैकमैहन

It's time for a much-needed heel turn for Shane

WWE में इस स्टोरीलाइन की शुरुआत तब हुई जब शेन मैकमैहन WWE वर्ल्ड कप जीते थे। इसके बाद द मिज़ ने शेन मैकमैहन को कई बार अपने साथ टीम में आने के लिए कहा और शेन आख़िरकार मान गए। इसके बाद ये जोड़ी रॉयल रंबल में अपन पहली जीत पाने में कामयाब भी हुई।

बीच में ऐसा लगा था कि द मिज़, शेन मैकमैहन के खिलाफ हील बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोचिये क्या होगा अगर इसका उल्टा हो जाएं और शेन मैकमैहन खुद ही विलेन बन जाएं और द मिज़ पर हमला कर दें। वैसे भी शेन के विलेन बनने की कई खबरें आ रही हैं।

ऐसा हो सकता है कि शेन मैकमैहन और द मिज़ हार जाएं। इसके बाद शेन मैकमैहन, द मिज़ पर हमला कर दें। इस वजह से WrestleMania के लिए दोनों रैसलर्स में दुश्मनी बढ़ जाएगी।

#1 ब्रायन फैमिली बनेगी

It's time for Harper to return and join Bryan

वायट फैमिली को टेलीविज़न पर एक साथ धमाल किये हुए काफी समय हो गया है। ब्रे वायट पहले से हाशिये पर हैं और ल्यूक हार्पर भी ज़्यादा नज़र नहीं आते। और चूँकि अब एरिक रोवन, डेनियल ब्रायन के साथ मिल चुके हैं इसीलिए समय आ गया है कि ब्रायन फैमिली का निर्माण हो।

ब्रायन और कोफ़ी किंग्सटन जब आपस में लड़ रहे होंगे और जैसे ही कोफ़ी, ब्रायन के ऊपर अपने मूव इस्तेमाल करके उन्हें पिन करने वाले होंगे उसी समय ल्यूक हार्पर बीच दखल देकर कोफ़ी पर हमला कर देंगे। इसके बाद हार्पर के साथ मिलकर रोवन और ब्रायन द न्यू डे को ध्वस्त कर देंगे।

इस वजह से WrestleMania में WWE टाइटल के लिए ब्रायन बनाम कोफ़ी का मज़ेदार मैच देखने को मिल सकता है।

Quick Links