Things The Rock Can Do Roman Reigns-Solo Sikoa Match: 6 जनवरी, 2025 का दिन WWE यूनिवर्स के लिए बहुत खास है क्योंकि Raw का Netflix में डेब्यू होगा। कंपनी ने इसे शानदार बनाने की ठान ली है। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच का ऐलान कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक शो में द रॉक (The Rock) के आने की भी पूरी उम्मीदें हैं। वो अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood के बाद से नज़र नहीं आए हैं। सोचिए अगर उन्होंने रेंस और सिकोआ के मैच में एंट्री कर ली तो कितना मजा आएगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो द ग्रेट वन Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन-सोलो ट्राइबल कॉम्बैट मैच में आकर कर सकते हैं।#3 क्या WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस के ऊपर अटैक करेंगे द रॉक? View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। WrestleMania 41 में ये मुकाबला कराया जा सकता है। दोनों की राइवलरी की शुरुआत Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड से की जा सकती है।हो सकता है कि द रॉक ट्राइबल कॉम्बैट मैच में एंट्र्री कर रोमन रेंस के ऊपर अटैक कर दें। ऐसा हुआ तो फिर रेंस की हार हो जाएगी। सोलो सिकोआ को इसका फायदा मिल जाएगा। वहां से फिर रेंस और रॉक की फ्यूड शुरू हो सकती है। उसके बाद WWE रिंग में दोनों के बीच बड़ा मुकाबला होना लगभग पक्का हो जाएगा।#2 क्या सोलो सिकोआ के घमंड को तोड़ेंगे WWE दिग्गज द रॉक? View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने खुद को नए ट्राइबल का दर्जा दिया और उला फाला पहनी। सिकोआ को जेकब फाटू, टामा टोंगा और टोंगा लोआ से बहुत मजबूती मिली है। उन्हें कुछ बड़े मैचों में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन उनका घमंड अभी भी नहीं टूटा है।SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में सिकोआ ने कहा कि वो ही सभी के ट्राइबल चीफ हैं और रहेंगे। द रॉक उनके इस घमंड को Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में आकर तोड़ सकते हैं। वो उनके ऊपर अटैक कर सबक सिखा सकते हैं। साथ ही साथ रेंस के खिलाफ सोलो को करारी हार दिला सकते हैं।#1 WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में द रॉक उठा सकते हैं बड़ा कदम View this post on Instagram Instagram Postट्राइबल चीफ का दर्जा पाने और उला फाला पहनने की चाह तो द रॉक के पास भी होगी। वो अपनी इस चाहत को Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में आकर पूरा कर सकते हैं। हो सकता है कि वो रोमन रेंस और सोलो सिकोआ दोनों के ऊपर खतरनाक अटैक कर दें। ऐसा होने पर स्थिति बदल जाएगी और कहानी में नया मोड़ आ जाएगा।द रॉक दोनों स्टार्स को धराशाई करने के बाद उला फाला पहन सकते हैं। वो ऐलान कर सकते हैं कि अब उन्हें सभी ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करेंगे। ऐसा अगर हो गया तो फिर ब्लडलाइन की स्टोरी और ज्यादा रोमांचक हो जाएगी।