3 बड़े WWE Superstars जिनकी असली उम्र जानकर आप चौंक जाएंगे

WWE में कुछ स्टार्स की उम्र पता लगाना मुश्किल है
WWE में कुछ स्टार्स की उम्र पता लगाना मुश्किल है

WWE: WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। WWE में कदम रखना काफी ज्यादा मुश्किल है क्योंकि सुपरस्टार्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसके बाद उन्हें WWE में आने का मौका मिलता है। कई सुपरस्टार्स कम उम्र में WWE में आ जाते हैं, वहीं कई रेसलर्स को सालों का इंतजार करना पड़ता है।

रेसलिंग एक ऐसी चीज़ है, जिसमें उम्र का काफी बड़ा किरदार है क्योंकि फिटनेस सबसे जरुरी चीज़ है। कई दिग्गज सुपरस्टार्स ज्यादा उम्र होने के बावजूद भी लड़ते हैं। WWE में इस समय कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनकी असली उम्र देखकर आप सही मायने में काफी ज्यादा शॉक हो जाएंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनकी असली उम्र जानकर आपको बड़ा सरप्राइज मिलेगा।

3- पूर्व WWE चैंपियन Bobby Lashley (47 साल)

बॉबी लैश्ले को मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े और अहम सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। और वो SmackDown ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने अपने WWE करियर के दौरान कई दिग्गज रेसलर्स को पराजित किया हुआ है और उन्हें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी सफलता मिली है। बॉबी लैश्ले की असली उम्र जानकर फैंस काफी चौंक जाएंगे। उनकी उम्र 47 साल है और उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता।

पिछले कुछ सालों में ही लैश्ले चर्चा का विषय बने हैं और उन्हें टॉप स्टार की तरह WWE में पुश मिला है। ऑल माइटी असल में जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर से भी उम्र में बड़े हैं। लैश्ले के पास अच्छा फिजिक है और वो तगड़े मैच देने के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से लगता है कि वो अगले 5 सालों तक लगातार फुल-टाइमर के रूप में काम कर सकते हैं। बॉबी लैश्ले को फैंस देखना पसंद करते हैं और उनका WWE में भविष्य काफी अच्छा रहेगा।

2- WWE NXT सुपरस्टार ब्रॉन ब्रेकर (26 साल)

ब्रॉन ब्रेकर ने आते ही अपने प्रदर्शन से फैंस को चौंका दिया था। उनके पास काफी अच्छा रेसलिंग स्टाइल है और उन्हें NXT में सफलता मिली है। वो 2 बार के पूर्व NXT चैंपियन के रूप में शानदार काम कर चुके हैं। ब्रेकर ने इतनी कम उम्र में ही शानदार तरीके से सफलता हासिल कर ली है। देखा जाए तो वो आसानी से कंपनी के अगले टॉप स्टार बन सकते हैं।

उनके पास अच्छी फिजिक है और देखकर लगता है कि उन्हें रेसलिंग का काफी सालों का अनुभव है। इसी वजह से कोई नहीं कह सकता कि वो सिर्फ 26 साल के हैं। ब्रॉन ब्रेकर अगले कई सालों तक लगातार WWE के लिए काम कर सकते हैं और इससे WWE को काफी फायदा मिलेगा।

1- WWE टैग टीम चैंपियन फिन बैलर (42 साल)

फिन बैलर को देखकर कोई नहीं बोल सकता कि उनकी उम्र 42 साल होगी। बैलर ने WWE में रहते हुए सफलता हासिल की है। वो कंपनी के इतिहास के पहले यूनिवर्सल चैंपियन थे और उन्होंने NXT में अपना बड़ा नाम बनाया। बैलर खुद को फिट रखते हैं और इसी वजह से उनकी उम्र उतनी ज्यादा नहीं दिखती है।

उन्होंने इंडिपेंडेंट रेसलिंग सीन में सालों तक काम किया और काफी संघर्ष के बाद उन्हें WWE में आने का मौका मिला। फिन बैलर इतनी उम्र होने के बावजूद भी लगातार रेसलिंग करते हैं और यह काफी बड़ी बात है। उन्हें देखकर लगता है कि वो अगले 10 सालों तक और फुल-टाइम रेसलिंग कर सकते हैं।

Quick Links