3 सबसे बड़ी गलतियां जो WWE ने रोमन रेंस को लेकर अबतक की है

WWE
WWE

2- Royal Rumble 2015 में जीत मिलना

रोमन रेंस ने Royal Rumble 2015 में एक बड़ी जीत दर्ज की थी। ये उनके सिंगल्स करियर की कुछ शुरुआती जीत में से एक थी। इसके बावजूद WWE ने यहां काफी बड़ी गलती की। उस समय रोमन रेंस को उतना अनुभव नहीं था और इसके बावजूद उन्हें काफी ज्यादा पुश किया जा रहा था। फैंस इस चीज़ से निराश थे।

इसके साथ ही हर कोई डेनियल ब्रायन को जीतते हुए देखना चाहते थे। इसके बावजूद रोमन रेंस ने मैच जीत लिया था और कई फैंस निराश हो गए थे। साथ ही उनकी काफी बू का सामना भी करना पड़ा था। द रॉक ने वहां आकर रोमन रेंस का हाथ भी ऊपर किया था और उन्हें बू से बचाने की कोशिश की थी। इसके बावजूद भी रोमन रेंस को लेकर फैंस का खराब रिएक्शन कम नहीं हुआ था। देखा जाए तो WWE ने यहां गलत निर्णय ले लिया था।