Biggest Win Roman Reigns Career WrestleMania: WWE WrestleMania में रोमन रेंस (Roman Reigns) को बहुत सफलता मिली है। 9 मेन इवेंट का हिस्सा वो रह चुके हैं। दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। कंपनी ने भी उन्हें हर बार बढ़िया पुश दिया। 2020 में रोमन ने हील टर्न लिया था। इसके बाद लगातार चार साल उन्होंने मेगा इवेंट में अपना टाइटल डिफेंड किया है। पिछले साल कोडी रोड्स ने उनके ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। खैर इस आर्टिकल में हम WrestleMania में रोमन के करियर की उन 3 सबसे बड़ी जीत के बारे बात करेंगे जिन्हें फैंस शायद कभी भूल नहीं पाएंगे।
#3 WWE WrestleMania 33 में रोमन रेंस ने द अंडरटेकर को हराया था
द अंडरटेकर का WrestleMania में रिकॉर्ड बहुत ही जबरदस्त रहा है। उनसे ज्यादा मुकाबले कोई नहीं जीत पाया है। ना ही उनसे आगे कभी कोई शायद निकल पाएगा। अंडरटेकर को मेनिया में सिर्फ ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस ने ही हराया है।
रोमन रेंस और फैंस WrestleMania 33 को कभी नहीं भूल पाएंगे। रोमन और अंडरटेकर के बीच वहां पर जबरदस्त मुकाबला हुआ था। दोनों के बीच हुआ नो होल्ड्स बार्ड मैच 23 मिनट का था। अंत में रेंस ने धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की थी। एक तरह से कहा जाए तो रेंस के करियर की ये सबसे बड़ी विजय थी।
#2 WWE WrestleMania 38 में हुआ था ब्रॉक लैसनर के साथ मैच
WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच बहुत ही शानदार मैच हुआ था। WWE ने इस खूब हाइप किया था। आपको बता दें, दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए विनर टेक्स ऑल मैच हुआ था।
रोमन को ये मुकाबला जीतने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। रेंस की जीत के बाद दोनों चैंपियनशिप को यूनिफाइड कर दिया गया था और जिसके बाद से इसे अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप नाम से पुकारा जाता है।
#1 WWE WrestleMania 32 में रोमन रेंस को मिली थी सफलता
WrestleMania 32 में भी रोमन रेंस ने बड़ा मैच लड़ा था। उस समय ट्रिपल एच के साथ उनकी जबरदस्त राइवलरी रही थी। ट्रिपल एच ने मेगा इवेंट में रेंस के खिलाफ WWE चैंपियनशिप डिफेंड की और अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
रोमन रेंस ने WrestleMania 32 में पहली बार अपने करियर में WWE चैंपियनशिप जीती थी। इस वजह से भी फैंस इसे कभी भूल नहीं पाएंगे। रोमन को कंपनी ने तगड़ा पुश दिया था। इसके बाद उनका नाम रेसलिंग की दुनिया में काफी ऊंचा हो गया था। अब तो हर जगह उनकी चर्चा रहती है।