3 जबरदस्त चीज़ें जो Roman Reigns WWE में अपनी वापसी के बाद कर सकते हैं

रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं
रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। वो जल्द से ही 1000 दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियन रहने का रिकॉर्ड बना लेंगे। वो इस समय WWE के सबसे बड़े स्टार हैं। रोमन रेंस आखिरी बार इन-रिंग एक्शन में रेसलमेनिया (WrestleMania 39) में नज़र आए थे। इस शो के मेन इवेंट में उनका सामना कोडी रोड्स (Cody Rhodes) से हुआ था। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) की मदद से उन्होंने जीत हासिल की थी।

रोमन रेंस ब्रेक पर चल रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि वो Backlash 2023 के बाद एक बार फिर से लाइव टीवी पर वापसी कर सकते हैं। उनकी वापसी को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस वापसी के बाद कर सकते हैं।

3- Roman Reigns नए WWE स्टार्स को The Bloodline में कर सकते हैं शामिल

Fuck Roman Reigns haters… He’s just main evented his 7th WM and in 33 days he will hit 1000 days as Champion in a single reign… we have plenty to celebrate in May Empire! It’s our time and nothing will stop us celebrating every single moment! I couldn’t be happier https://t.co/datY4kMmO9

द ब्लडलाइन इस समय WWE के सबसे खतरनाक फैक्शन्स में एक है। इस ग्रुप में रोमन रेंस के अलावा सोलो सिकोआ, पॉल हेमन और द उसोज़ जैसे स्टार्स हैं। इन स्टार्स की मदद से रोमन रेंस इतने दिनों से WWE के टॉप स्टार बने हुए हैं। हालांकि, अब ग्रुप में काफी फूट पड़ती नज़र आ रही हैं।

रोमन रेंस, द उसोज़ से ज्यादा खुश नहीं हैं। ऐसे में वो WWE वापस आने के बाद ग्रुप में और स्टार्स को शामिल कर सकते हैं। नए स्टार्स के ग्रुप में आने से स्टोरीलाइन भी फ्रेश बनी रहेगी। इसके अलावा नए रेसलर्स को भी इससे काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। वो खुद को जल्द ही फैंस के बीच साबित कर पाएंगे।

2- नया फिनिशिंग मूव जोड़ सकते हैं

Reliable Source: Roman Reigns will be drafted #1 on SmackDown in 2 weeks in the WWE Draft. https://t.co/1o4outMXzV

रोमन रेंस अपने चुनिंदा मूव्स के लिए जाने जाते हैं। स्पीयर उनका इस समय फिनिशिंग मूव है, लेकिन इस मूव को उनके अलावा भी कई स्टार्स उपयोग करते हैं। हालांकि, मॉडर्न डे में वो सबसे बेहतर तरह से स्पीयर हिट करते हैं लेकिन अब रोमन रेंस वापस आने के बाद एक नए फिनिशिंग मूव के साथ नज़र आ सकते हैं।

चैंपियन बनने के बाद उन्होंने एक नया सबमिशन उपयोग करना शुरू किया था। वो सुपरमैन पंच भी काफी समय से यूज़ कर रहे हैं। अब वो नए मूव को भी जोड़ सकते हैं। वो नए फिनिशिंग मूव के साथ वापसी करके सभी को चौंका सकते हैं।

1- रोमन रेंस ले सकते है बेबीफेस टर्न

roman reigns is for the KIDS https://t.co/bOc2pe5W0h

रोमन रेंस ने मेन रोस्टर में डेब्यू द शील्ड ग्रुप के साथ किया था। ये फैक्शन शुरुआत में हील के रूप में नज़र आ रहा था। बाद में फैक्शन का बेबीफेस टर्न हो गया था। इस ग्रुप के अलग होने के बाद रोमन रेंस बेबीफेस ही रहे थे। हालां,कि उनके बेबीफेस कैरेक्टर को फैंस का इतना प्यार नहीं मिला था।

2020 में रोमन रेंस ने हील टर्न ले लिया था। उनके हील कैरेक्टर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रोमन रेंस करीब तीन साल हील कैरेक्टर में नज़र आ रहे हैं। ऐसे में अब वो अपने कैरेक्टर में बदलाव कर सकते हैं और एक बार फिर से बेबीफेस के रूप में रिटर्न कर सकते हैं। यह एक फ्रेश शुरुआत होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment