3 मौजूदा चैंपियंस जो WWE Backlash 2023 इवेंट को मिस कर सकते हैं

Ujjaval
WWE Backlash 2023 में रोमन रेंस शायद नज़र नहीं आएंगे
WWE Backlash 2023 में रोमन रेंस शायद नज़र नहीं आएंगे

Backlash 2023: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट बैकलैश (Backlash 2023) है। इस शो के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। दरअसल, शो का आयोजन सैन जुआन, प्यूर्टो रीको में देखने को मिलेगा। असल में इस शो को बैड बनी होस्ट करेंगे। सालों बाद यहां कोई बड़ा शो देखने को मिल रहा है।

ऐसे में WWE पर इसे बेहतरीन बनाने का दबाव होगा। इस शो में कुछ बड़े टाइटल मैच देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, कुछ चैंपियंस इवेंट को मिस भी कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 मौजूदा चैंपियंस के बारे में बात करने वाले हैं, जो Backlash 2023 इवेंट को मिस कर सकते हैं

3- WWE Backlash 2023 को Austin Theory मिस कर सकते हैं

ऑस्टिन थ्योरी के पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है और बतौर चैंपियन उन्होंने अभी तक फैंस को जरूर प्रभावित किया है। थ्योरी ने इस टाइटल को WrestleMania 39 में जॉन सीना के खिलाफ सफलतापूर्वक रिटेन रखा था। अब उन्हें एक नए विरोधी की जरूरत है।

WrestleMania के बाद दो Raw के एपिसोड्स देखने को मिल गए हैं लेकिन थ्योरी की अभी तक किसी से स्टोरीलाइन शुरू नहीं हुई है। देखकर लग रहा है कि ऑस्टिन थ्योरी के लिए WWE ने कोई प्लान्स नहीं बनाए हैं। ऐसे में मौजूदा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन जरूर ही Backlash 2023 को मिस कर सकते हैं।

2- लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़

लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ ने Raw के हालिया एपिसोड में विमेंस टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया था। फैंस उनकी जीत से बहुत खुश थे। उन्होंने बतौर टीम अच्छा काम किया है। विमेंस टैग टीम टाइटल्स पर कंपनी द्वारा उतना ध्यान नहीं दिया जाता है और यह बहुत कम शोज़ में डिफेंड होती है।

लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ भी इसी कारण से शायद Backlash 2023 को मिस कर सकती हैं। WWE को विमेंस डिवीजन में टॉप टीमों को बिल्ड करने की जरूरत है, जिससे प्रीमियम लाइव इवेंट्स में टैग टीम टाइटल्स को डिफेंड करने का महत्व बढ़े। इस चीज़ में अभी समय लगेगा। रोंडा राउजी और शेना बैज़लर के साथ जरूर चैंपियंस की आने वाले समय में दुश्मनी शुरू हो सकती है।

1- रोमन रेंस

रोमन रेंस के पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। रोमन ने WrestleMania 39 में कोडी रोड्स को हराकर अपने इस टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। रेंस बहुत कम शोज़ में नज़र आते हैं और कुछ रिपोर्ट्स में उनकी Backlash 2023 में गैरमौजूदगी के बारे में बताया गया है।

खबरों की मानें, तो ट्राइबल चीफ, प्यूर्टो रीको में होने वाले शो को मिस कर सकते हैं। वो सीधा सऊदी अरब के शो Night of Champions का हिस्सा बन सकते हैं। उन्हें यहां यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर 1000 दिन हो जाएंगे। ट्राइबल चीफ को इन-रिंग एक्शन में देखने के लिए फैंस को इंतजार करना पड़ेगा। रोमन रेंस को Backlash 2023 में नहीं देखकर कई सारे फैंस थोड़े निराश जरूर होंगे क्योंकि वो मौजूदा समय में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उनके आने से शो की स्टार पावर अलग ही लेवल पर चली जाती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।