हाल के समय में WWE में काफी ज्यादा बदलाव आया है। WWE के गोल्डन टाइम पर कई बड़े स्टार्स के पास उनके मैनेंजर रहे हैं। वहीं अब बेहद कम WWE स्टार्स के पास उनके खुद के मैनेजर है। रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ पॉल हेमन (Paul Heyman) नजर आते हैं, तो ओमोस (Omos) के साथ MVP।इसके अलावा ब्रॉक लैसनर ने भी पॉल हेमन के साथ काफी जबरदस्त काम किया। उनके होने से शो में जहां स्टार पावर आती है, वहीं इन दिग्गजों की देखरेख में युवा स्टार्स अपनी इन रिंग परफॉरमेंस के साथ-साथ अपने करैक्टर पर भी ध्यान दे पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आप को उन WWE स्टार्स के बारें में बताएँगे जो अपने इन रिंग करियर के ओवर होने के बाद मैनेजर के रूप में नजर आते हैं:#3 WWE स्टार हैप्पी कॉर्बिनTHE KING HAS ARRIVED! BARON CORBIN (@cjlagase) IS HERE ON MONDAY NIGHT RAW! pic.twitter.com/gmEJmBUm6w— Monday Night RAW eFed (@WWERaweFed) December 29, 2020हैप्पी कॉर्बिन ने अपने WWE करियर में अभी तक अपने हील करैक्टर को बेहद अच्छी तरह से निभाया है। दुनिया के हर एरीना में उनके खिलाफ फैंस नजर आते हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी अपने हील करैक्टर में ही नजर आते है और फैंस से लड़ते रहते है। उनकी प्रोमो स्किल्स भी समय के साथ और बेहतर हो रही है। ऐसे में वो अपना WWE इन रिंग करियर ओवर होने के बाद मैनेजर के रूप में नजर आ सकते हैं।उन्हें फैंस भी एक हील मैनेजर के रूप में देखना चाहेंगे। जहां वो अपने प्रोमो स्किल्स से नये स्टार्स को आगे लाने में मदद कर सकते है। इसके अलावा वो मैनेजर के रूप में अपने कई इन रिंग मूव को भी नये स्टार्स को यूज़ करने की परमिशन दे सकते हैं। ऐसे में ये देखना ख़ास रहेगा कि WWE करियर ओवर होने के बाद क्या हैप्पी कॉर्बिन एक मैनेजर के रूप में वापसी करते हैं या नहीं। हाल ही में कॉर्बिन के साथ मैडकैप मॉस ने काम किया और उन्हें काफी ज्यादा फायदा भी हुआ।#2 एलेक्सा ब्लिसThe 𝙁𝙐𝙉 is over between @AlexaBliss_WWE & @NikkiCrossWWE...#WWERaw pic.twitter.com/ZlYoAjZIbK— WWE (@WWE) November 25, 2020अगर आपने RAW में रैंडी ऑर्टन और एलेक्सा ब्लिस के बीच स्टोरीलाइन को आपने देखा है तो आप समझ सकते हैं कि मैनेजर के रूप में ब्लिस रिंग में जादू कर सकती हैं। ब्लिस की रेसलिंग स्किल्स तो बेहतरीन ही है, लेकिन साथ ही में वो माइक के साथ भी बेहतरीन काम करती हैं।एलेक्सा ब्लिस अपने इन रिंग करियर को खत्म करने के बाद विमेंस डिविजन में एक मैनेजर के रूप में वापसी कर सकती हैं। उनकी इन रिंग स्किल्स की वजह से WWE फैंस उन्हें मैनेजर के रूप में भी पसंद करेंगे। इसके अलावा वो जिस भी सुपरस्टार के साथ जुड़ती हैं उनकी पार्टनर को भी काफी फायदा होगा।#1 द मिज़द मिज़ WWE के सबसे टैलेंटेड स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने समय के साथ-साथ अपने करैक्टर में काफी ज्यादा बदलाव किये हैं। वो हील और फेस दोनों तरह के कैरेक्टर को आसानी से निभा लेते है। उनकी प्रोमो स्किल्स को फैंस पसंद करते हैं। फैंस उन्हें प्रोमो करते हुए देखना भी चाहते हैं। ऐसे में WWE करियर खत्म करने के बाद द मिज़ भी एक मैनेजर के रूप में शानदार काम कर सकते हैं और किसी भी सुपरस्टार को उनके साथ जुड़ने से फायदा ही होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।