WWE रैसलर बतिस्ता के 3 सबसे खतरनाक मूव्स

batista vs roman reigns

#2 स्पीयर

batista spear

इस हमलें को WWE में रैसलर द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले कुछ सबसे लोकप्रिय हमलों में से एक माना जाता हैं। वर्तमान समय में रोमन रेंस और बॉबी लैश्ले इसका प्रयोग करते है। जबकि इतिहास में गोल्डवर्ग, बिग शॉ, ऐज, क्रिश्चन, आदि द्वारा इस मूव का उपयोग किया जाता था। बतिस्ता ने भी कुछ समय के लिए अपने फिनिशर के रूप में इस हमले को प्रयोग किया है।

रैसलर द्वारा परफॉर्म किए जाते समय यह मूव जितना अच्छा दिखता है, उतना ही ज्यादा यह मूव खतरनाक है। बतिस्ता इस मूव के दौरान तेजी से दौड़तें हुए अपने प्रतिद्वंदी रैसलर के एब्डॉमिनल एरिया ( पेट वाले हिस्से में) में अपने शोल्डर से हमला करते है और प्रतिद्वदी रैसलर को चित कर देते है। यदि सही तरीके से इस मूव को परफॉर्म नहीं किया जाए तो इस मूव का उपयोग करने वाले रैसलर को भी चोट लग सकती है।