Jey Uso: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) में जे उसो (Jey Uso) ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले तीन सालों में जे उसो पहले ऐसे सुपरस्टार बने हैं, जिन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) को पिन किया है। उनसे पहले आखिरी बार बैरन कॉर्बिन (Baron Corbin) ने ट्राइबल चीफ को रिंग में पिन किया था।आपको जानकर हैरानी होगी कि रोमन रेंस ने जब मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था, तब भी जे उसो ही पहले स्टार बने थे, जिन्होंने उन्हें रिंग में पिन किया था। जे उसो ने अपने करियर में अभी तक कई बड़े उपलब्धियां हासिल की हैं। कई बड़ी बातें उन्हें लेकर फैंस को शायद पता नहीं होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 बातों के बारे में बात करेंगे, जो आपको जे उसो के बारे में जरूर जाननी चाहिए। :3- Jey Uso पूर्व WWE चैंपियन Bray Wyatt को बचपन से जानते हैंWWE फैंस यह बात जानते हैं कि जे उसो दिग्गज अनोआ'ई फैमिली का हिस्सा हैं और उनके पिता WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी हैं। इसी वजह से वो बचपन से ही इस बिजनेस का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने कई महान रेसलर्स से पहले ही मुलाकात कर ली थी। इसी कड़ी में बहुत छोटी ही उम्र में उनकी मुलाकात ब्रे वायट से हो गई थी।WrestlingInc को दिए एक इंटरव्यू में जे उसो ने बताया था कि उन्होंने ब्रे वायट और बो डैलस के साथ बचपन में काफी समय बिताया है। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि वो कर्टिस एक्सल के साथ भी काफी समय रहे हैं। ब्रे वायट और बो डैलस के पिता भी WWE का हिस्सा रहे हैं। साथ ही कर्टिस एक्सल के पिता, मिस्टर परफेक्ट के बारे में सभी को पता होगा। 2- WrestleMania में अपने ही भाई का करना चाहते हैं सामनाSportskeeda Wrestling@SKWrestling_From being the foundation of The #Bloodline to The Ones to bring down The Bloodline!#WWE #TheUsos #RomanReigns @WWEUsos44171From being the foundation of The #Bloodline to The Ones to bring down The Bloodline!#WWE #TheUsos #RomanReigns @WWEUsos https://t.co/NZoQH508X1हर WWE स्टार का सपना होता है कि वो WrestleMania में परफॉर्म करें। इस दौरान हर स्टार अपना कोई ड्रीम अपोनेंट चाहता है, ताकि वो मैच फैंस के दिलों में हमेशा के लिए रह जाए। इसी कड़ी में जे उसो ने अपने ड्रीम मैच को लेकर एक बड़ा ही रोचक जवाब दिया था और कहा था कि वो अपने भाई जिमी उसो का ही सामना करना चाहते हैं।इस मैच को लेकर बात करते हुए जे ने कहा कि अगर उन्हें कभी मौका मिला तो वो अपने भाई के खिलाफ ही WrestleMania में नज़र आना चाहते हैं। ये मैच उनके लिए बहुत आसान होगा। फिलहाल अगर ये मैच फ्यूचर में होता है, तो फैंस को एक दमदार स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है।1- जिमी उसो से एक दिन छोटे हो सकते थे जे उसोThe Usos@WWEUsosOk...jimmy is older by 9 min....but, 1 more minute, he would be been a day older than Jey...haaa2733Ok...jimmy is older by 9 min....but, 1 more minute, he would be been a day older than Jey...haaaजिमी और जे उसो की उम्र को लेकर हमेशा ही बात होती है। कुछ लोगों का मानना है कि दोनों ही स्टार्स के जन्म में सिर्फ एक या दो ही मिनट का अंतर है, लेकिन ऐसा नहीं हैं। इन दोनों स्टार्स की बर्थ टाइमिंग काफी ज्यादा अलग-अलग हैं।उसोज़ का जन्म 22 अगस्त 1985 को 9 मिनट के अंतर पर हुआ था। जिमी उसो, जे से 9 मिनट पहले पैदा हुए थे। अगर जे एक और मिनट देर से पैदा होते तो उनके और जिमी की उम्र में पूरे एक दिन का अंतर आ जाता क्योंकि दिन बदल जाता और 23 तारीख को जे पैदा होते। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।