3 फेमस Superstars जिनके कैरेक्टर में WWE Draft 2023 के बाद बदलाव आ सकता है

WWE ड्राफ्ट से पहले कई स्टार्स के कैरेक्टर में बदलाव हो सकता है
WWE Draft के बाद कई स्टार्स के कैरेक्टर में बदलाव हो सकता है

WWE: ट्रिपल एच (Triple H) ने हाल ही में WWE Draft 2023 का ऐलान किया था। अब WWE Draft होने में सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है। इस दौरान कंपनी में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। इस Draft में कई स्टार्स के ब्रांड्स चेंज हो सकते हैं। चुनिंदा चैंपियंस अलग-अलग शोज़ में जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ स्टार्स बेबीफेस या हील टर्न ले सकते हैं।

SmackDown विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली बेबीफेस बन सकती हैं। हालांकि, वो इस समय जजमेंट डे के साथ नज़र आ रही हैं। फैंस उन्हें अब पसंद कर रहे हैं। WWE उन्हें एक बेबीफेस रन दे सकता है। इसके अलावा भी कई स्टार्स हैं, जिनके कैरेक्टर में बदलाव हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो Draft 2023 के बाद कैरेक्टर में चेंज कर सकते हैं।

3- Draft 2023 के बाद WWE सुपरस्टार Chad Gable के कैरेक्टर में बदलाव हो सकता है

Busy week ahead, and I love it. Who’s gonna be there to watch Master Gable hand out free lessons all over the world?#SHOOOSH#AThankYew https://t.co/wF38afFzf7

चैड गेबल WWE के सबसे अंडररेटेड स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने लगातार अपने इन रिंग वर्क से सभी को प्रभावित किया है। फिन बैलर, सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स के साथ हुए उनके मुकाबलों को फैंस ने पसंद किया था। ऐसे में अब WWE इसका फायदा उठाना चाहेगा।

WWE इस Draft में ओटिस और चैड गेबल को अलग कर सकता है। इस दौरान चैड गेबल अपने कैरेक्टर में बदलाव कर सकते हैं और एक प्रॉपर हील स्टार के रूप में नज़र आ सकते हैं। चैड गेबल अपने इन-रिंग वर्क के लिए जाने जाते हैं और उनकी प्रोमो स्किल्स को शानदार है। ऐसे में उन्हें इस Draft से फायदा हो सकता है। हील टर्न लेने के बाद वो फैंस की बेइज्जती करते हुए टॉप हील्स में अपनी जगह बना सकते हैं। इससे उन्हें जरूर फायदा मिलेगा।

2- एलए नाइट

Nakamura vs LA Knight happened after Smackdown went off air. https://t.co/uXgoPLe3cz

एलए नाइट ने जब WWE में डेब्यू किया था, तो किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि वो फैंस के बीच इतनी जल्दी ओवर हो जाएंगे। वो इस समय हील कैरेक्टर में नज़र आ रहे हैं लेकिन फैंस लगातार उन्हें चीयर करते हैं। साथ ही उनके प्रोमो पर बढ़िया तरह से प्रतिक्रियाएं देते हैं।

एक हील होने के बाद भी उन्हें पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है। ऐसे में WWE उनके कैरेक्टर में भी बदलाव कर सकता है। वो अब एक बेबीफेस स्टार के रूप में नज़र आ सकते हैं। इस चेंज से उन्हें भी काफी ज्यादा फायदा होगा और वो अपने कैरेक्टर को ज्यादा अच्छा कर पाएंगे। शायद इससे उनकी किस्मत बदल सकती है।

1- बेली

DING DONG 🛎️ Bayley’s here❤️ #wwe #wwebayley #bayley #bayleywwe #DingDong #dingdonghello #itsmebayley #bayleyismyrolemodel #bayleyismyidol @itsBayleyWWE https://t.co/OqRhQhQUyB

पूर्व WWE विमेंस चैंपियन बेली इस समय डैमेज कंट्रोल ग्रुप की लीडर के रूप में नज़र आ रही हैं। ये एक हील ग्रुप है। ऐसे में अगर Draft के दौरान ये ग्रुप अलग हो जाता है तो बेली के पास अपने कैरेक्टर में बदलाव करने का मौका होगा।

बेली करीब चार साल से हील के रूप में ही नज़र आ रही हैं। ऐसे में वो भी अब अपने कैरेक्टर में बदलाव कर सकती हैं। वो इस Draft के बाद एक बेबीफेस स्टार के रूप में नज़र आ सकती हैं। फैंस ने उनके बेबीफेस कैरेक्टर को पहले पसंद भी किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment