जानिए कौन हैं वो 3 फेमस WWE Superstars जिन्होंने क्रिकेट में हाथ आजमाया

WWE
WWE सुपरस्टार्स शार्लेट फ्लेयर और जॉन सीना

WWE: WWE की तरह ही क्रिकेट को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इस खेल के ढेरों प्रशंसक मौजूद हैं। फुटबॉल के बाद यह दूसरा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। हालांकि, क्रिकेट को वेस्टर्न देशों में उतने लोगों द्वारा नहीं देखा जाता है।

Ad

WWE असल में एक अमेरिकी कंपनी है। ऐसे में वहां पर ज्यादातर अमेरिकी सुपरस्टार्स ही काम करते हैं। इसी कारण ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं, जिन्हें क्रिकेट के बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं रहता है। हालांकि, कुछ ऐसे WWE रेसलर रहे हैं, जिन्होंने इस खेल में हाथ आजमाया है। इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने क्रिकेट में हाथ आजमाया है।

3- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन Charlotte Flair

youtube-cover
Ad

शार्लेट फ्लेयर ने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है। वो कंपनी में रहते हुए कई बार चैंपियन बनने में कामयाब हुई हैं और इसी वजह से उनकी गिनती दिग्गजों में की जाने लगी है। इस बीच शार्लेट को क्रिकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। खैर, भारत के दिग्गज ओपनर और पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने फ्लेयर को इस खेल की जानकारी दी।

सहवाग अपने दोनों बेटों के साथ मौजदू थे। इस बीच शार्लेट के साथ पूर्व WWE स्टार डॉल्फ ज़िगलर भी थे और उन्होंने सहवाग के खिलाफ गेंदबाजी करने की कोशिश की और सहवाग ने उसे डिफेंड कर दिया। इसके साथ ही शार्लेट फ्लेयर ने भी क्रिकेट खेलनने की कोशिश की।

2- WWE सुपरस्टार The Miz

youtube-cover
Ad

द मिज़ ने भी क्रिकेट में हाथ आजमाया है और यूके टूर के दौरान वो दिग्गज खिलाड़ी बेन स्टोक्स से मिले थे। इस दौरान उनके साथ डॉल्फ ज़िगलर भी मौजूद थे। दोनों सुपरस्टार्स ने बेन स्टोक्स से न्यूकैसल में मौजूद रवेंसवुड प्राइमरी स्कूल में मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया।साथ ही उन्होंने इस दौरान बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने का प्रयास भी किया। द मिज़ को बच्चों से क्रिकेट को लेकर काफी अच्छी जानकारी मिली और उन्होंने यहां गेंदबाजी भी की। ज़िगलर इस दौरान चीज़ों का आनंद ले रहे थे।

1- WWE दिग्गज John Cena

WWE दिग्गज और पूर्व चैंपियन John Cena
WWE दिग्गज और पूर्व चैंपियन John Cena

जॉन सीना WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए पूरी दुनिया में अपने फैंस बनाए हैं। जॉन सीना अपनी फिल्म फर्डीनांड का प्रमोशन करने के लिए काफी समय पहले ऑस्ट्रेलिया गए थे। इस दौरान सीना की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध खिलाड़ी शेन वॉटसन से सिडनी थंडर के ग्राउंड पर देखने को मिली।

वॉटसन और क्रिस ग्रीन ने मिलकर सीना को गेम की मूल बातें बताई। हालांकि, सीना ने बैट को बेसबॉल के स्टान्स में पकड़ा। सीना से पहले प्रयास में गेंद नहीं लगी। इसके बावजूद उन्होंने बाद में अपनी ताकत दिखाई। सिडनी थंडर की टीम ने भी सीना की काफी तारीफ की। सीना की यह मुलाकात मनोरंजक रही थी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications