3 फैन फेवरेट Superstars जिन्हें जल्द ही चैंपियन बनाना WWE के लिए फायदेमंद हो सकता है

Ujjaval
WWE द्वारा कुछ स्टार्स को चैंपियन बनाया जाना चाहिए
WWE द्वारा कुछ स्टार्स को चैंपियन बनाया जाना चाहिए

WWE: WWE में सुपरस्टार्स के कैरेक्टर का बहुत महत्व रहता है। इससे उन्हें लेकर फैंस की राय तैयार होती है। कई सारे सुपरस्टार्स मौजूदा समय में अपने जबरदस्त किरदार के कारण फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हैं। WWE अमूमन उन रेसलर्स पर ज्यादा ध्यान देता है, जिन्हें प्रशंसकों द्वारा पसंद किया जाता है।

Ad

यही कारण है कि इन रेसलर्स को मुख्य स्टोरीलाइन में शामिल किया जाता है और चैंपियन बनने का मौका भी दिया जाता है। WWE में अभी कुछ स्टार्स हैं, जिन्हें फैंस का पूरा सपोर्ट मिल रहा है लेकिन वो चैंपियन नहीं हैं। इस आर्टिकल में हम 3 फैन फेवरेट स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें जल्द ही चैंपियन बनाना WWE को फायदा करा सकता है।

3- WWE सुपरस्टार एलए नाइट

Ad

एलए नाइट को मेन रोस्टर पर अपने ओरिजिनल कैरेक्टर के साथ आने के बाद से बहुत पसंद किया जा रहा है। फैंस उनके आते ही खुश हो जाते हैं और उनके हर मूव पर 'Yeah' चैंट्स लगाते हैं। इसी के साथ नाइट का कैरेक्टर सभी को खूब पसंद आता है। इन-रिंग और माइक स्किल्स के मामले में भी नाइट बहुत शानदार हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद अभी तक नाइट चैंपियन नहीं बन पाए हैं। एलए नाइट ने खुद को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल मैचों में साबित किया है।

मेगास्टार को इसी वजह से अब फैंस बतौर चैंपियन देखना चाहते हैं। नाइट ने चैंपियन नहीं होने के बावजूद मर्चेंडाइज सेल्स और सोशल मीडिया व्यूज में मामले में WWE को फायदा पहुंचाया है। ऐसे में अगर वो चैंपियन बन जाते हैं, तो फिर WWE को अपने बिजनेस के मामले में और भी प्रॉफिट हो सकता है। नाइट को अभी भले ही वर्ल्ड चैंपियन नहीं, तो यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनाया जा सकता है।

2- पूर्व WWE NXT विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन

Ad

टिफनी स्ट्रैटन ने NXT में काफी जल्दी सफलता हासिल की। फैंस को उनका कैरेक्टर और माइक वर्क काफी पसंद आता है। इसके अलावा रिंग में टिफनी कई टॉप स्टार्स को टक्कर देने में सक्षम हैं। स्ट्रैटन हील के तौर पर काम करती हैं लेकिन फिर भी उन्हें मेन रोस्टर पर आने के बाद से फैंस द्वारा जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है।

विमेंस Elimination Chamber मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने स्ट्रैटन का पूरी तरह से सपोर्ट किया। यह चीज़ Backlash France 2024 में WWE विमेंस टाइटल मैच के दौरान भी जारी रही। साफ तौर पर टिफनी फैन फेवरेट स्टार बन गई हैं। ऐसे में WWE को उन्हें बड़ा पुश देते हुए आने वाले समय में चैंपियन जरूर बनाना चाहिए, इससे कंपनी को फायदा हो सकता है। मर्चेंडाइज सेल्स और अन्य चीज़ों के मामले में स्ट्रैटन बतौर चैंपियन WWE को फायदा पहुंचा सकती हैं।

1- WWE सुपरस्टार जे उसो

Ad

जे उसो को फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। Raw में आकर अपनी नई शुरुआत करने के बाद जे ने लगातार अपना नाम बनाया है। इसी बीच वो कुछ बड़े मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। उसो अपने जबरदस्त थीम सॉन्ग और एंट्रेंस के कारण भी चर्चा का विषय रहे हैं। इसने उनके कैरेक्टर को और बेहतर करने में मदद की है। जे ने पिछले कुछ महीनों में वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज किया है लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है

इन सभी चीज़ों के बावजूद WWE को जल्द ही जे उसो को चैंपियन बनाना चाहिए। उसो उन्हें बिजनेस के मामले में फायदा करा रहे हैं और ऐसे में अगर वो चैंपियन बनते हैं, तो शायद कंपनी को दोगुना फायदा हो सकता है। जे अब शायद वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए नहीं, बल्कि इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के पीछे जा सकते हैं। जे उसो ने सिंगल्स रन की शुरुआत के बाद जिस तरह से सभी की उम्मीद से बेहतर काम किया है, उन्हें इसका तोहफा जरूर मिलना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications