3 फीमेल सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE से 30 साल से पहले ही रिटायरमेंट ले लिया

WWE में कई बार रिटायरमेंट कम उम्र में लेनी पड़ती है (Photos: WWE.com)
WWE में कई बार रिटायरमेंट कम उम्र में लेनी पड़ती है (Photos: WWE.com)

WWE female superstars who left wrestling under 30: WWE में कई बार रेसलर्स कंपनी के साथ 20 से 30 साल की उम्र के बीच ज्वॉइन करते हैं। वहीं कई बार ऐसा भी होता है जब इस उम्र तक आते आते रेसलर्स कंपनी से रिटायरमेंट की घोषणा कर चुके होते हैं। ट्रिश स्ट्रैटस (Trish Stratus) और लीटा (Lita) ने कंपनी को 30 साल के आसपास अलविदा कह दिया था।

Ad

यही हाल बेथ फीनिक्स का था जिन्होंने 32 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले ली थी। ऐसे कई नाम हैं जिन्होंने 30 साल की उम्र से पहले या बेहद आसपास ही कंपनी से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी तीन फीमेल सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने WWE से रिटायरमेंट 30 साल से कम उम्र में ले ली थी।

#3 Paige को अपनी चोट के चलते WWE रिंग से रिटायरमेंट 30 साल से कम उम्र में करनी पड़ी थी

youtube-cover
Ad

पेज बेहद जबरदस्त इनरिंग परफॉर्मर रही हैं। वह 2011 में कंपनी के साथ जुड़ी थीं और पहले फ्लोरिडा चैंपियनशिप रेसलिंग (FCW) के साथ काम करने के बाद वह NXT का हिस्सा बनी थीं जो कि FCW का ही नया रूप था। वह बाद में 7 अप्रैल 2014 को Raw के जरिए मैन रोस्टर का हिस्सा बनी थीं।

9 अप्रैल 2018 को उन्होंने Raw में ही WWE रिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। वह दिसंबर 2017 में लगी गर्दन की चोट के चलते रिंग में परफॉर्म नहीं कर पा रही थीं। उस समय उनकी उम्र मात्र 25 साल थी। पेज ने अपने करियर में एक बार NXT विमेंस चैंपियनशिप और दो बार WWE डीवाज चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि, वो रिटायरमेंट से बाहर आ चुकी हैं और इस समय AEW में परफॉर्म कर रही हैं।

#2 ईव टॉरेस ने WWE रिंग से दूरी 2013 में महज 29 साल की उम्र में बनाई

youtube-cover
Ad

ईव टॉरेस एक ऐसी परफॉर्मर हैं जिन्होंने WWE के साथ शुरुआत 2007 में डीवाज सर्च के जरिए की थी। वह इसकी विजेता रहीं और फिर उन्होंने कंपनी के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी। उन्होंने अगले छह साल तक कंपनी के साथ काम किया और इस दौरान धमाल किया।

ईव अपने करियर में तीन बार WWE डीवाज चैंपियनशिप जीतने में सफल रही थीं। उन्होंने 14 जनवरी 2013 को हुए Raw एपिसोड में अपनी डीवाज चैंपियनशिप को कैटलिन के खिलाफ डिफेंड किया और हार गई थीं। उन्होंने इसके बाद स्टोरीलाइन और असल जिंदगी में 29 साल की उम्र में रिंग को अलविदा कह दिया।

#1 AJ Lee ने WWE को 30 साल से पहले ही अलविदा कहा

youtube-cover

एजे ली ने WWE को मई 2009 में ज्वाइन किया और उन्होंने एक ट्राइआउट में हिस्सा लिया। वह 27 मई 2011 को SmackDown के जरिए मेन रोस्टर का हिस्सा बनीं जहां उनके साथ कैटलिन थीं। वह 30 मार्च 2015 को हुए Raw में आखिरी बार रिंग में दिखाई दी थीं। उस शो में एक सिक्स विमेन टैग टीम मैच के बाद उनके रिटायरमेंट की घोषणा WWE ने 3 अप्रैल 2015 को कर दी थी। एजे ली ने अपने WWE करियर में तीन बार डीवाज चैंपियनशिप जीती थी। वह अपने काम, किरदार और जॉन सीना के साथ अपने एक मोमेंट के लिए खास याद की जाती हैं। यह देखना होगा कि वह कब वापस आती हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications