3 विमेंस सुपरस्टार्स जो WWE में साल 2024 में वापसी कर सकती हैं, एक रेसलर ने डेढ़ साल पहले लड़ा था आखिरी मैच 

WWE
WWE फैंस अपने पसंदीदा फीमेल फैंस की वापसी का इंंतजार कर हैं (Photo: WWE.com)

Female WWE Superstars who can return in 2024: WWE में कई रेसलर्स रिंग से दूर हैं। यह कई कारण से हो सकता है जिसमें चोट लगना, पारिवारिक जीवन, या कोई नई जिम्मेदारी शामिल है। ऐसी कई विमेंस रेसलर्स हैं जो इस समय चोट या फिर किसी और कारण से एक्शन करती हुई नहीं दिखाई दे रही हैं।

Ad

फैंस इनकी वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं लेकिन ऐसा अभी तक हुआ नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी तीन विमेंस रेसलर्स के बारे में बताने वाले हैं जो WWE में 2024 में वापस आ सकती हैं।

#3 पूर्व विमेंस चैंपियन कार्मेला WWE में 2024 में वापसी कर सकती हैं

Ad

मार्च 2023 से रेसलिंग रिंग से दूर चल रही कार्मेला उस समय प्रेगनेंट थीं। उन्होंने नवंबर 2023 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया लेकिन अब तक वह रिंग में वापस नहीं दिखाई दी हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि उन्हें डिलीवरी के समय एक चोट लग गई थी।

वह अभी उससे उबर रही हैं। पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन ने इस बात का जिक्र किया है कि वह वापस आना चाहती हैं। पूर्व विमेंस Money in the Bank ब्रीफकेस विजेता ने यह भी कहा है कि वह उम्मीद करती हैं कि वह जल्द ही वापसी करेंगी। यह देखना होगा कि वह 2024 में किस इवेंट के दौरान वापस आती हैं।

#2 डकोटा काई हाल में चोटिल हुई थीं पर 2024 के अंत से पहले वापस आ सकती हैं

Ad

डकोटा काई हाल ही में 5 अगस्त 2024 को हुए WWE Raw एपिसोड में सोन्या डेविल और उनके साथियों के बैकस्टेज हमले के चलते चोटिल हो गई थीं। इसके चलते उन्हें आठ से दस हफ्तों तक रिंग में नहीं देखा जाएगा। ऐसे में वह नवंबर तक वापस आ सकती हैं।

इस हमले के समय वह डैमेज कंट्रोल का हिस्सा थीं और उनकी स्टोरी सोन्या डेविल, शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क से चल रही है। ऐसे में संभव है कि वापसी करने पर वह सोन्या डेविल और उनके साथियों के साथ अपनी स्टोरी को आगे बढ़ा सकती हैं।

#1 एलेक्सा ब्लिस WWE रिंग से काफी समय से दूर हैं

youtube-cover
Ad

पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस Royal Rumble 2023 के बाद से ही मैटरनिटी लीव के चलते रिंग से दूर हैं। उन्हें अपना आखिरी मैच लड़े हुए डेढ़ साल से ज्यादा हो गया। वह किसी भी रोस्टर का हिस्सा बन सकती हैं क्योंकि उनके पास एक स्टोरी मौजूद है। अगर वह Raw में आती हैं तो वह Wyatt Sick6 का हिस्सा बनकर उनका छह मेंबर्स का काउंट पूरा कर सकती हैं।

वहीं SmackDown में वह एक बेबीफेस बनकर मौजूदा WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स को चैलेंज कर सकती हैं। इससे उनके पास अपनी दोस्ती का एंगल लेकर स्टोरी शुरू करने का अच्छा मौका होगा और फैंस एलेक्सा ब्लिस के बेबीफेस किरदार वाले काम को पसंद करेंगे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications