3 पूर्व और मौजूदा WWE Superstars जो 2022 में पेरेंट्स बने और 3 जो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं

..
कुछ स्टार्स के घर आया नन्हा मेहमान
WWE सुपरस्टार्स के लिए यह साल काफी यादगार रहा है

WWE: WWE बिना किसी शक के दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट कंपनी है। यहां दुनिया भर से कई रेसलर्स अपना बड़ा नाम बनाने के लिए आते हैं। सफलता मिलने के बाद स्टार्स बहुत फेमस हो जाते हैं। WWE सुपरस्टार्स भी अपनी निजी जिंदगी में परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

Ad

सभी की तरह WWE सुपरस्टार्स भी शादी करके अपने परिवार को आगे बढ़ाते हैं। हाल ही में कुछ स्टार्स पेरेंट्स बने हैं और कुछ कपल्स ने आने वाले नन्हे मेहमान की खुशियां फैंस के साथ शेयर की हैं। इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जो साल 2022 में पेरेंट्स बने हैं और 2 जो जल्द बनने वाले हैं।

#2- पेयटन रॉयस और टाय डिलिंजर बनने वाले है माता-पिता

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार्स टाय डिलिंजर (शॉन स्पीयर्स) और पेयटन रॉयस (कैसी ली) ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को बताया था कि अगले साल 2023 की शुरुआत में दोनों अपने बेटे का स्वागत करने वाले हैं। पेयटन रॉयस ने साल की शुरुआत में IMPACT Wrestling को छोड़ने की घोषणा की थी, जबकि टाय डिलिंजर अभी भी AEW का हिस्सा हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए एक भावुक वीडियो में पेयटन रॉयस अपने पति को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देती हैं और अपने होने वाले बेटे का सोनोग्राम दिखाती हैं। टाय डिलिंजर अपने परिवार के साथ रहने के लिए अगले साल तक कम ही AEW में दिखाई दे सकते हैं।

#2- एंजल गार्जा हाल ही में बेटी के पिता बने हैं

Ad

एंजल गार्जा ने NXT में बिताए समय के दौरान अपनी पत्नी को रिंग में प्रपोज किया था। थोड़े समय बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। कुछ ही समय पहले गार्जा ने इंस्टाग्राम की मदद से अपने पहले बच्चे के आने की खुशियां फैंस के साथ बांटी थीं। SmackDown स्टार अपने सोशल मीडिया पर अपनी बच्ची की कुछ फ़ोटो और वीडियो डालते रहते हैं।

एंजल SmackDown ब्रांड में अपने असल ज़िंदगी के कजिन हम्बर्टो कारिलो के साथ लोस लोथारियस टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, मैक्सिकन स्टार का मेन रोस्टर रन ज्यादा खास नहीं जा रहा है। फिलहाल फैंस एंजल को किसी बड़े सुपरस्टार के खिलाफ एक अच्छी स्टोरीलाइन में देखना चाहते हैं।

#1- WWE SmackDown के पूर्व कमेंटेटर पैट मैकेफी जल्द ही पिता बन सकते हैं

Ad

पैट मैकेफी फिलहाल फुटबाल कॉलेज गेमडे के लिए ESPN के साथ काम कर रहे हैं, इस कारण उन्होंने WWE से ब्रेक लिया हुआ है। वो अभी भी WWE का हिस्सा हैं। मैकेफी अगले साल जनवरी में WWE में वापसी कर सकते हैं। हाल ही में उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई थी।

पैट मैकेफी की पत्नी समांता ने अपने ट्विटर अकाउंट में अनाउंस किया था कि वो और पैट जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि दोनों इस लम्हे का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यह हो सकता है कि मैकेफी जनवरी में WWE में वापसी करने के बाद थोड़े समय के लिए फिर से ब्रेक पर जाएं।

#1- WWE सुपरस्टार्स कैंडिस लेरे और जॉनी गार्गानो हाल ही में बने हैं माता-पिता

Ad

कैंडिस लेरे ने 2021 के मध्य में सभी को जानकारी दी कि कि वो माँ बनने वाली हैं। हालांकि, इसके बाद भी पूर्व NXT विमेंस टैग टीम चैंपियन प्रोग्रामिंग का हिस्सा थीं। जॉनी गार्गानो ने अपने होने वाले बच्चे के लिए WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट का खत्म होने के बाद कंपनी छोड़ दी थी। वहीं ले रे ने मई 2022 में इसी वजह से ब्रेक लिया था और कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE को छोड़ दिया।

इस साल की शुरूआत में WWE के इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। लेरे और जॉनी ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि उन्होंने अपने बेटे का नाम क्विल रखा है। ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद हाल ही में पूर्व NXT चैंपियन जॉनी गार्गानो और कैंडिस लेरे ने WWE में वापसी की। यह दोनों इस समय Raw रोस्टर का हिस्सा हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications