3 पूर्व Superstars जिन्होंने WWE छोड़ने के बाद ज्यादा पैसे कमाए हैं

..
पूर्व NXT विमेंस चैंपियन मैंडी रोज़
पूर्व NXT विमेंस चैंपियन हैं मैंडी रोज़

WWE: WWE में हर साल बड़ी संख्या में स्टार्स को बजट कट के चलते रिलीज़ किया जाता है। हाल ही में मेन रोस्टर से लेकर कंपनी के डेवलपमेंटल ब्रांड NXT तक कई सुपरस्टार्स को उनके WWE कॉन्ट्रैक्ट से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, कई सुपरस्टार्स उन्हें मिलने वाली रकम के कारण भी WWE को छोड़ देते हैं। स्टार्स के सोशल मीडिया हैंडल से लेकर कई चीजों पर भी WWE अपना नियंत्रण रखती है।

Ad

भले ही WWE दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी हो, लेकिन यह जरूरी नहीं कि टैलेंट्स को कंपनी से अच्छी रकम भी मिल रही हो। कई पूर्व WWE स्टार्स ने कंपनी से निकलने के बाद बहुत अच्छी कमाई कर यह साबित किया है कि स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन को छोड़ना भी फायदेमंद हो सकता है। इस लिस्ट में हम 3 पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने WWE छोड़ने के बाद ज्यादा पैसे कमाए हैं।

3- पूर्व WWE सुपरस्टार CJ Perry (Lana)

Ad

रैविशिंग रशियन के नाम से WWE में पहचान बनाने वालीं सीजे पैरी (लाना) ने अपने WWE करियर की शुरूआत साल 2013 में पूर्व यूएस चैंपियन रुसेव की मैनेजर के रूप में की थी। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने अपना इन-रिंग डेब्यू भी किया था। साल 2021 में WWE ने सीजे पैरी को रिलीज़ कर दिया था।

सीजे पैरी ने WWE से मिली लोकप्रियता का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने अपनी एक वेबसाइट बनाई जिसमें वो सब्सक्रिप्शन के आधार पर फैंस पैसे कमाती हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, वेबसाइट के लाइव होने के 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने $20,000 कमाए थे।

2- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स (मर्सेडीज़ मोने)

Ad

साशा बैंक्स WWE के इतिहास की टॉप विमेंस चैंपियंस में से एक हैं, जिन्होंने कंपनी के लगभग सभी बड़े मुकामों को हासिल किया है। उन्होंने साल 2012 में WWE को जॉइन किया था। हालांकि, उन्होंने अपनी पार्टनर नेओमी के साथ साल 2022 में क्रिएटिव मतभेद के चलते लाइव प्रोग्रामिंग को बीच में छोड़ दिया था, जिसके बाद उन्होंने WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म होते ही कंपनी को अलविदा कह दिया।

WWE छोड़ने के बाद साशा बैंक्स की कमाई में भी बहुत उछाल आया। कई टॉप रेसलिंग कंपनी उन्हें साइन करना चाहती थी। फिलहाल वो NJPW/Stardom में मर्सेडीज़ मोने के रूप में काम कर रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि वो जापान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्टार हैं। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन क्रिस जैरिको को NJPW $100,000 प्रति अपीयरेंस का देती थी। साशा, क्रिस से भी ज्यादा कमा रही थी।

1- मैंडी रोज़

youtube-cover
Ad

पूर्व NXT विमेंस चैंपियन मैंडी रोज़ का WWE करियर बहुत ही उतार-चढ़ाव भरा था। साल 2015 में WWE के साथ डील साइन करने वालीं मैंडी कुछ समय तक ही NXT का हिस्सा रही, उसके बाद उन्होंने साल 2017 में मेन रोस्टर डेब्यू किया था। हालांकि, मैंडी खास सफल नहीं रही थीं। इसके बाद साल 2021 में उन्होंने फिर से NXT का रुख किया और NXT के इतिहास की तीसरी सबसे लंबे समय तक बनी रहने वाली चैंपियन थीं।

साल 2022 में मैंडी रोज़ का अपना एक खास अकाउंट बनाना WWE से रिलीज़ किए जाने का मुख्य कारण बना था। WWE के बाद उन्होंने अपने एक्सक्लूजिव अकाउंट पर काम करना जारी रखा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, मैंडी ने साल 2022 खत्म होने से पहले 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications