3 पूर्व WWE विमेंस सुपरस्टार्स जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है लेकिन बेहद खूबसूरत हैं

Ujjaval
कुछ दिग्गज स्टार्स बेहद खूबसूरत हैं (Photo: WWE.com)
कुछ दिग्गज स्टार्स बेहद खूबसूरत हैं (Photo: WWE.com)

Womens WWE Stars Age More Than 50 Look Beautiful: WWE का इतिहास काफी बड़ा है और यह कंपनी काफी सालों से चल रही है। मौजूदा विमेंस डिवीजन शानदार है लेकिन कई ऐसी दिग्गज हैं, जिन्होंने आज की पीढ़ी के लिए रास्ता तैयार किया। बहुत सारी दिग्गज स्टार्स रेसलिंग से दूर हो चुकी हैं, क्योंकि उनकी उम्र ज्यादा हो गई है। इसमें से कुछ अभी भी बेहद खूबसूरत नज़र आती हैं। इस आर्टिकल में हम 3 पूर्व WWE विमेंस स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है लेकिन वो बेहद खूबसूरत हैं।

Ad

3- WWE दिग्गज डौन मैरी 54 साल की हैं

Ad

डौन मैरी को WWE और ECW की दिग्गज स्टार माना जाता है। डौन कुछ शुरुआती विमेंस स्टार में से एक थीं, जिन्होंने हार्डकोर रेसलिंग करना शुरू किया था और फिर वो WWE में भी नज़र आईं। डौन मैरी इस समय 54 साल की हैं लेकिन उनकी उम्र उतनी ज्यादा नहीं महसूस होती है। वो आसानी से 47-48 साल की नज़र आती हैं लेकिन असल में वो बड़ी हैं। डौन नग 2012 में अपना आखिरी मैच लड़ा था और इसके बाद से वो एक्शन से दूर हैं।

ECW दिग्गज पिछले साल WWE टीवी पर नज़र आई थीं। NXT की जनरल मैनेजर ऐवा रैन ने उन्हें एक हार्डकोर मैच में स्पेशल गेस्ट रेफरी बनाया था। यह मुकाबला NXT के ECW एरीना में हुए स्पेशल शो में देखने को मिला था। इसके बाद से डौन WWE में दिखाई नहीं दी हैं। हालांकि, इतने सालों बाद उनका WWE में आना फैंस को इस बात से संकेत जरूर देता है कि भविष्य में भी वो टीवी पर किसी न किसी तरह से नज़र आ सकती हैं।

2- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की पत्नी सेबल 57 साल की हैं

Ad

सेबल ने WWE में एटीट्यूड एरा में काम किया था और वो बेहद सफल भी रही थीं। बता दें कि सेबल ने WWE में एक बार विमेंस टाइटल पर कब्जा किया था और 2004 में वो आखिरी बार कंपनी में नज़र आई थीं। इसके बाद उन्होंने NJPW में भी कुछ मैच लड़े लेकिन फिर रिटायर हो गईं। फैंस को यह बात जरूर पता होगी कि सेबल असल में WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की पत्नी हैं। दोनों काफी सालों से साथ हैं। सेबल का जन्म अगस्त 1967 में हुआ था और अभी वो 57 साल की हैं।

उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा है। सेबल इंस्टाग्राम या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं हैं। वो पूरी तरह से अपने पति ब्रॉक लैसनर की तरह पब्लिक लाइमलाइट से दूर रहती हैं। हालांकि, कुछ समय पहले ही ब्रॉक लैसनर समेत कुछ अन्य लोगों के साथ उनकी एक फोटो सामने आई थी। इसमें वो काफी अच्छे जवान लग रही हैं और साफ तौर पर महसूस हो रहा है कि वो एक्शन से दूर होने के बावजूद वर्कआउट करती होंगी।

1- WWE दिग्गज विक्टोरिया 53 साल की हैं

Ad

विक्टोरिया ने WWE में रहते हुए अपना बड़ा नाम बनाया। WWE के अलावा उन्होंने TNA में भी शानदार काम करके सफलता हासिल की। बता दें कि विक्टोरिया ने अपने रेसलिंग करियर में काफी सारी चैंपियनशिप जीती है। वो दो बार WWE विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं और उन्होंने TNA नॉकआउट्स चैंपियनशिप को 5 बार जीता हुआ है। बता दें कि विक्टोरिया की उम्र 53 साल है लेकिन उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता है।

विक्टोरिया को रेसलिंग जगत में आए काफी साल हो गए हैं लेकिन 45-46 साल की लगती हैं। हालांकि, यह सच्चाई नहीं हैं। वो काफी बड़ी हैं और इतनी कम उम्र दिखने का बड़ा कारण यह है कि वो अच्छा शेप में हैं। वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और पोस्ट डालती रहती हैं। इससे साफ तौर पर नज़र आता है कि वो वर्कआउट करके खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश करती हैं। यही 52 साल की होने के बावजूद उनकी खूबसूरती का राज है। कई लोगों को पता नहीं होगा कि विक्टोरिया अभी WWE के साथ लैजेंड्स कॉन्ट्रैक्ट के तहत जुड़ी हुई हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications