WWE: WWE में बेबीफेस सुपरस्टार्स का काफी महत्व होता है और अक्सर किसी बेबीफेस सुपरस्टार को ही कंपनी का फेस बनाया जाता है। जॉन सीना (John Cena) भी एक बेबीफेस सुपरस्टार हैं जिन्होंने लंबे समय तक कंपनी का प्रतिनिधित्व किया था। मौजूदा समय में पार्ट टाइमर बनने के बावजूद भी जॉन सीना की फैंस के बीच लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।WWE में मौजूदा समय में कई ऐसे हील सुपरस्टार्स हैं जिनमें बड़ा बेबीफेस सुपरस्टार बनने की क्षमता है। संभव है कि कंपनी इनमें से कुछ सुपरस्टार्स को आने वाले समय में बड़े बेबीफेस के रूप में पुश करने का फैसला कर सकती है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 हील WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें कंपनी भविष्य में बड़ा बेबीफेस बनाने की कोशिश कर सकती है।3- WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियोDenise 'Hollywood' Salcedo@_denisesalcedo"At the end of the day I should have been Eddie's son." - Dominik Mysterio to Rey Mysterio.76063"At the end of the day I should have been Eddie's son." - Dominik Mysterio to Rey Mysterio. https://t.co/OvI2iUre5dWWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो का बेबीफेस के रूप में पहला रन कुछ खास नहीं रहा था। इसके बाद उन्होंने हील टर्न ले लिया और हील के रूप में डॉमिनिक ने अभी तक काफी प्रभावित किया है। यही नहीं, डॉमिनिक मिस्टीरियो धीरे-धीरे अपने स्किल्स में सुधार करने की भी कोशिश कर रहे हैं।संभव है कि जब डॉमिनिक मिस्टीरियो खुद को बेहतर बना लेंगे तो WWE उन्हें बेबीफेस के रूप में बड़ा पुश देने का फैसला कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह देखना रोचक होगा डॉमिनिक WWE में खुद को अपने पिता रे मिस्टीरियो की तरह लोकप्रिय बेबीफेस बनाने में कामयाब रहेंगे या इस बार भी उनका बेबीफेस रन फ्लॉप साबित होगा।2- WWE यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरीFAR@FAR5222John Cena with the ether tonight on Austin Theory #WWERaw686117John Cena with the ether tonight on Austin Theory #WWERaw https://t.co/MmhWa6GCSSWWE ऑस्टिन थ्योरी को भविष्य के मेन इवेंट स्टार के रूप में देख रही है। यही कारण है कि इस वक्त ऑस्टिन थ्योरी को बड़ा पुश दिया जा रहा है और उन्होंने हील चैंपियन के रूप में Raw में अपना दबदबा बना रखा है। बता दें, ऑस्टिन थ्योरी की जॉन सीना से भी तुलना होती रही है।यही नहीं, ऐसा लग रहा है कि WWE ऑस्टिन थ्योरी को अगला जॉन सीना बनाना चाहती है। इस वजह से ऑस्टिन थ्योरी को भविष्य में बेबीफेस के रूप में बड़ा पुश दिया जा सकता है। देखा जाए तो ऑस्टिन थ्योरी एक टैलेंटेड सुपरस्टार हैं और उन्हें मौका दिया जाता है तो वो बेबीफेस के रूप में भी काफी सफलता हासिल कर सकते हैं।1- WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को आने वाले समय में बड़ा बेबीफेस बनाया जा सकता हैPW Chronicle@_PWChronicleWWE are not wanting to have anyone beat Solo Sikoa.Sikoa is currently being protected for a future match against Roman Reigns, at some point.- per @WONF4W35257WWE are not wanting to have anyone beat Solo Sikoa.Sikoa is currently being protected for a future match against Roman Reigns, at some point.- per @WONF4W https://t.co/JlyKDh6V8fसोलो सिकोआ ने हील सुपरस्टार के रूप में मेन रोस्टर डेब्यू करने के बाद रोमन रेंस के फैक्शन द ब्लडलाइन को जॉइन किया था। ऐसा लग रहा है कि WWE के पास सोलो सिकोआ के लिए बड़े प्लान मौजूद हैं। यही कारण है कि उन्हें अभी तक मेन रोस्टर में हार के लिए बुक नहीं किया गया है।रिपोर्ट्स की माने तो WWE भविष्य में सोलो सिकोआ का उनके भाई रोमन रेंस के खिलाफ मैच कराना चाहती है। यह मैच कराने के लिए WWE सोलो सिकोआ का बेबीफेस टर्न करा सकती है। देखा जाए तो रोमन रेंस इस वक्त WWE के सबसे बड़े विलन हैं। यही कारण है कि उनके खिलाफ दुश्मनी शुरू करने की स्थिति में सोलो सिकोआ फैंस की नज़रों में बड़े बेबीफेस बन जाएंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।