Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) का स्टेज पूरी तरह से तैयार है। शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना टाइटल कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ डिफेंड करते हुए नज़र आएंगे। इस मैच में रोमन रेंस को अपने परिवार द ब्लडलाइन (The Bloodline) की सबसे ज्यादा जरूरत है लेकिन इस मैच में रोमन रेंस को धोखा मिल सकता है।सैमी ज़ेन के साथ स्टोरीलाइन के बाद से ही द ब्लडलाइन ग्रुप में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। जे उसो भले ही ग्रुप का हिस्सा बन गए हो लेकिन वो कई बार रोमन रेंस के खिलाफ हो चुके हैं। उन्होंने 6 महीने पहले एक सैगमेंट में कहा भी था कि उन्हें रोमन रेंस से फर्क नहीं पड़ता। उनके इस प्रोमो के बाद से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वो रोमन रेंस को WrestleMania 39 में धोखा दे सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनसे संकेत मिल रहे हैं कि जे उसो WrestleMania 39 में रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं। 3- Jey Uso ने WWE Elimination Chamber में Roman Reigns को Sami Zayn पर स्टील चेयर से मारने से रोक दिया थाgơɖƖყ⁷☝🏾〽️@godIymode"Your biggest dream is to backstab Roman Reigns"STOP PLAYING WITH ME LIKE THAT #JeyUso #WWERaw22926"Your biggest dream is to backstab Roman Reigns"STOP PLAYING WITH ME LIKE THAT #JeyUso #WWERaw https://t.co/xlMtzZtBxCWWE Royal Rumble के दौरान जे उसो ने सैमी ज़ेन पर हमला करने से मना कर दिया था। रोमन रेंस के इस ऑर्डर को ना मानने के बाद उन्होंने द ब्लडलाइन ग्रुप से दूरी भी बना ली थी। इस दौरान वो लगातार सैमी ज़ेन से बात कर रहे थे। इसके अलावा सैमी ज़ेन के लिए उनके दिल में एक सॉफ्ट कॉर्नर भी था।Elimination Chamber 2023 में मेन इवेंट के दौरान जे उसो ने रोमन रेंस को सैमी ज़ेन पर स्टील चेयर से हिट करने नहीं दिया था। हालांकि, इस मैच में रोमन रेंस को आखिर में जीत मिल गई थी लेकिन जे उसो के इस एक्शन के बाद से साफ हो गया था कि वो फ्यूचर में रोमन रेंस के खिलाफ हो सकते हैं।2- जिमी उसो को धमकी मिलने के बाद ही जे उसो आए थे वापस View this post on Instagram Instagram Postजे उसो के ब्लडलाइन से अलग होने के बाद रोमन रेंस काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। वो लगातार जिमी उसो को उन्हें वापस लाने के लिए कह रह थे। रोमन रेंस ने जिमी को धमकी देते हुए कहा था कि अगर जे उसो वापस ग्रुप में नहीं आते हैं, तो इसके जिम्मेदार जिमी होंगे।रोमन रेंस की इस धमकी के बाद ही जे उसो वापस ग्रुप में शामिल हुए थे। हालांकि, रोमन रेंस की इस धमकी की वजह से अब जे और जिमी दोनों ही फैक्शन से अलग हो सकते हैं। जे उसो WrestleMania में रोमन रेंस पर अटैक कर सकते हैं। इस अटैक की वजह से ही उन्हें अपना टाइटल भी हारना पड़ सकता है।1- रोमन रेंस के 'आई लव यू' का नहीं दिया था जवाब View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने द उसोज़ और केविन ओवेंस-सैमी जेन के बीच एक एपिसोड में लड़ाई को देखा था, जिसके बाद ही उन्होंने टैग टीम चैंपियंस को ऑर्डर दिया था कि वो अब अपने चैलेंजर्स से निपट सकते हैं। रोमन रेंस ने इसके बाद जे उसो को छोड़कर सभी को जाने को कहा था।ग्रुप से कुछ समय दूर रहने के बाद ये पहली बार था, जब रोमन रेंस और जे उसो दोनों साथ में बात कर रहे थे। इस दौरान रोमन रेंस ने उन्हें 'आई लव यू' कहा था और यह बताने की कोशिश की थी कि उन्हें जे की परवाह है। हालांकि, जे उसो ने इसका कोई भी जवाब नहीं दिया था। वो शायद रोमन के साथ रहना पसंद करते हैं और WrestleMania में उन्हें धोखा दे सकते हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।