Roman Reigns: अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय कंपनी के सबसे डॉमिनेंट चैंपियन के रूप में नज़र आ रहे हैं। वो 950 से ज्यादा दिनों से चैंपियन हैं। उन्होंने रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के मेन इवेंट में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) का हराकर अपना टाइटल डिफेंड किया है।अपने टाइटल रन के दौरान रोमन रेंस का सामना कई दिग्गजों से हुआ है। रोमन रेंस ने हर दिग्गज को हराकर अपने टाइटल को डिफेंड किया है। फैंस अब इस बात को लेकर सोच रहे हैं कि कौन अब रोमन रेंस को टाइटल मैच में हरा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो जे उसो, रोमन रेंस को हरा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनसे संकेत मिलते हैं कि रोमन रेंस की बादशाहत जे उसो खत्म करेंगे।3- Jey Uso भी Roman Reigns की तरह WWE WrestleMania 39 के मेन इवेंट का हिस्सा बने थे🖤@finalgirlbennyit’s jey uso’s time and y’all can really stay mad about that.9525it’s jey uso’s time and y’all can really stay mad about that. https://t.co/Oo31mQoHqsजे उसो के लिए पिछले कुछ हफ्ते काफी अच्छे रहे हैं। वो WWE WrestleMania 39 की पहली नाईट के मेन इवेंट का हिस्सा बने थे। इस मैच में उनका सामना केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन से हुआ था। इस मैच को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था।भले ही इस मैच में जिमी और जे उसो को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन ये चीज़ साफ हो गई है कि WWE उनके फ्यूचर को लेकर क्या प्लान कर रहा है। जे उसो को इसके पहले भी WWE पुश दे चुका है और वो मेन इवेंट मैचों का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में WWE उन्हें एक बार फिर से सिंगल्स स्टार के रूप में पुश दे सकता है और वो रोमन रेंस को हरा सकते हैं।2- लगभग हर बड़े स्टार को हरा चुके हैं रोमन रेंसlaura ʚɞ@uceyjuicyygoodnight 🩷#jeyuso #jimmyuso #theusos #wwe #wrestlemania3goodnight 🩷#jeyuso #jimmyuso #theusos #wwe #wrestlemania https://t.co/FIOQ0t4Vcnरोमन रेंस अभी तक WWE के सबसे खतरनाक चैंपियंस में से एक रहे हैं। रोमन रेंस को टाइटल रन के दौरान कई टॉप स्टार्स ने टक्कर देने की कोशिश की लेकिन उन्होंने सभी को मात दी है। वो ऐज, ब्रॉक लैसनर, रे मिस्टीरियो, डेनियल ब्रायन, जॉन सीना और फिन बैलर जैसे स्टार्स को मात दे चुके हैं।उम्मीद की जा रही थी कि कोडी रोड्स या सैमी ज़ेन में से कोई एक रोमन रेंस को हरा सकता है लेकिन वो इन दोनों ही स्टार्स को भी हरा चुके हैं। ऐसे में अब WWE एक बार फिर से जे उसो को ही पुश दे सकता है। फैंस भी जे उसो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फैंस के सपोर्ट की वजह से WWE उन्हें रोमन रेंस को हराने के लिए आगे कर सकता है।1- फैंस लगातार कर रहे हैं जे उसो को सपोर्टFemme🦋Fatale@CLight89@itsJustinRitch Bc Main Event Jey Uso is going to defeat the Tribal Chief452@itsJustinRitch Bc Main Event Jey Uso is going to defeat the Tribal Chief https://t.co/FcnklpslIBRoyal Rumble 2023 के बाद जे उसो कुछ समय के लिए द ब्लडलाइन ग्रुप से अलग हो गए थे। इस दौरान फैंस उनका लगातार सपोर्ट कर रहे थे। वो इस स्टोरीलाइन में एक बेबीफेस के रूप में नज़र आ रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने फिर से ब्लडलाइन ग्रुप का साथ दिया था। इसके पहले भी जब वो रोमन रेंस के खिलाफ हुए थे, तो उन्हें फैंस का काफी ज्यादा सपोर्ट मिला था। उनके इस सपोर्ट को तब WWE ने भी देखा था। ऐसे में WWE फ्यूचर में उन्हें एक बार फिर से रोमन रेंस के खिलाफ ही बुक कर सकता है, जहां वो रोमन को हराकर चैंपियन बन सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।