3 दिग्गज WWE Superstars जो दूसरे प्रमोशन में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए

कई WWE स्टार्स दूसरी कंपनी में सफलता हासिल नहीं कर पाएं हैं
कई WWE स्टार्स दूसरी कंपनी में सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं

WWE: WWE आज दुनिया की सबसे बड़ी प्रो-रेसलिंग कंपनी है। 90 के दशक में भी कंपनी ने अपनी अलग पहचान बनाई हुई थी। इस दौरान WWE ने कई स्टार्स को पुश दिया था। ये स्टार आगे चलकर कंपनी के सबसे नामों में से एक बने थे। हालांकि, इसमें कई स्टार्स ऐसे थे, जो WWE में तो काफी ज्यादा सफल हुए थे, लेकिन दूसरी कंपनी में जाते ही उनकी ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा कम हो गई थी।

Ad

किसी भी प्रो-रेसलर की सफलता के पीछे कई कारण होते हैं, जिसमें कैरेक्टर और स्टोरीलाइन का अपना एक अलग ही महत्व है। इस वजह से भी कई स्टार्स को दूसरी कंपनी में सफलता नहीं मिली। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे, 3 स्टार्स के बारे में जिन्हें WWE जैसी सफलता दूसरी कंपनी में नहीं मिली और वो फ्लॉप साबित हुए।

3- पूर्व WWE चैंपियन Bret Hart

Ad

90 के दशक में ब्रेट हार्ट रेसलिंग की दुनिया के सबसे बड़े स्टार थे। वो एक समय WWE के फेस के रूप में भी देखे जा रहे थे। हालांकि, तब ही उन्होंने WWE को छोड़ने का फैसला किया था। इस दौरान वो WCW से जुड़ गए थे। WCW के साथ उन्होंने तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

इस डील में WCW ने उन्हें करीब 2.5 मिलियन डॉलर में साइन किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें लिमिटेड डेट्स पर ही काम करना था, लेकिन WWE में इतना नाम कमाने के बाद भी ब्रेट हार्ट WCW में कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाए। अपने WCW रन के दौरान उनका सामना डायमंड डैलस पेज, स्टिंग और रिक फ्लेयर जैसे स्टार्स से हुआ था। हालांकि, वो चोटिल हो गए और उनका करियर पूरी तरह खत्म हो गया।

2- बुकर टी (TNA)

Ad

TNA को इस समय IMPACT Wrestling के नाम से जाना जाता है। एक समय TNA ने कई बड़े WWE स्टार्स को साइन किया था। इस लिस्ट में एक नाम WWE हॉल ऑफ फेमर बुकर टी का भी हैं। WCW और WWE के यादगार रन के बाद भी बुकर टी TNA में कुछ खास नहीं कर पाए थे।

TNA में वो लगातर मेन इवेंट माफिया ग्रुप का हिस्सा थे। इस ग्रुप के लीडर कर्ट एंगल थे। TNA में वो ब्लैक स्नो कैरेक्टर में नज़र आ रहे थे। इस कैरेक्टर में वो मैच के दौरान ही कमेंट्री करने लगते थे। TNA में उनके और बॉबी रूड के बीच कई यादगार मैच हुए थे। हालांकि, उनका यह रन पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ।

1- पूर्व WWE चैंपियन द अल्टीमेट वॉरियर (WCW)

youtube-cover
Ad

द अल्टीमेट वॉरियर WWE के उन स्टार्स में से एक हैं, जो WCW का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 1996 में WWE को छोड़ने का फैसला किया था। इस दौरान वो कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स में एक थे। WWE छोड़ने के दो साल बाद उन्होंने 1998 में WCW के साथ काम किया था। WCW में उनका समय कुछ खास नहीं था।

उस साल वो सिर्फ तीन ही मैचों का हिस्सा बने थे। उनका आखिरी मुकाबला Halloween Havoc में हल्क होगन से हुआ था। इस मैच को लेकर उनकी काफी ज्यादा आलोचना भी हुई थी। इसे प्रो-रेसलिंग के इतिहास के सबसे बुरे मैचों में से एक माना जाता है। इस मुकाबले के बाद उन्होंने कई प्रोमो कट किए थे, लेकिन नवंबर 1998 में वो आखिरी बार WCW में नज़र आए थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications