Backlash 2023: WWE का अगला इवेंट बैकलैश (Backlash 2023) रहेगा। इस शो के लिए अभी से हाइप बन गई है। रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के समापन के बाद कंपनी ने बिना समय गंवाते हुए अपने अगले शो के लिए स्टोरीलाइंस शुरू कर दी है। इस इवेंट में संभावित रूप से ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) का मैच होगा।WWE जरूर ही सैन जुआन, प्यूर्टो रीको में होने वाले अपने इस शो को खास बनाना चाहेगा। हालांकि, कुछ रेसलर्स जरूर शो को मिस कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं, जो Backlash 2023 को संभावित रूप से मिस कर सकते हैं।3- WWE दिग्गज Ronda Rousey शायद Backlash 2023 में नज़र नहीं आएंगीWWE on FOX@WWEonFOX#LimbByLimb 🤕@RondaRousey @QoSBaszler #WrestleMania726112#LimbByLimb 🤕@RondaRousey @QoSBaszler #WrestleMania https://t.co/jn02Jw4fhvरोंडा राउजी के लिए पिछले कुछ महीने उतने अच्छा नहीं रहे हैं। उनकी इंजरी को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आए हैं। साथ ही WrestleMania 39 में भी फैटल 4 वे विमेंस टैग टीम शोकेस मैच में उनका योगदान काफी कम था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वो पूरी तरह ठीक नहीं है।अब WrestleMania 39 के बाद WWE उन्हें थोड़ा टाइम दे सकता है और वो Backlash 2023 मिस कर सकती हैं। वो ठीक होकर फिर से अपनी टैग टीम पार्टनर शेना बैज़लर के साथ मिलकर बवाल मचा सकती हैं। फैंस उन्हें विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतते हुए देखना चाहेंगे।2- शार्लेट फ्लेयरWrestlingWorldCC@WrestlingWCCCharlotte Flair turns 37 today, Happy birthday 5798371Charlotte Flair turns 37 today, Happy birthday 🎈 https://t.co/4b3Gdi2YKaशार्लेट फ्लेयर का WrestleMania 39 की नाईट 1 में रिया रिप्ली के खिलाफ मैच देखने को मिला था। इस मैच में रिप्ली ने फ्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस टाइटल पर कब्जा किया। फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि फ्लेयर का कंपनी में अगला कदम क्या होगा।फ्लेयर ने कंपनी से ब्रेक की मांग की है और वो थोड़े समय तक एक्शन से दूर रहेंगी। इस बात की जानकारी कई अलग-अलग रिपोर्ट्स द्वारा मिली है। इस हिसाब से देखा जाए तो पूर्व विमेंस चैंपियन अब अगले कुछ महीनों तक इन-रिंग से दूर रह सकती हैं। उनका Backlash 2023 मिस करना लगभग तय नज़र आ रहा है। खैर, उनकी वापसी धमाकेदार अंदाज में होनी चाहिए।1- रोमन रेंसbig eth@RealEthanJakeCIn my opinion Roman Reigns should hold the titles till WrestleMania 40.68650In my opinion Roman Reigns should hold the titles till WrestleMania 40. https://t.co/XlNniK6cHyरोमन रेंस को WrestleMania 39 में कोडी रोड्स पर बड़ी जीत मिली और उन्होंने अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन रखा। कई फैंस के मन में सवाल है कि रोमन Backlash 2023 में नज़र आएंगे या नहीं। रोड्स की ब्रॉक लैसनर के साथ दुश्मनी शुरू हो गई है।WWE ने शायद यह निर्णय इसी वजह से लिया है, क्योंकि रोमन एक छोटा ब्रेक लेने वाले हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ट्राइबल चीफ Backlash 2023 को मिस करेंगे।इसके बाद वो King & Queen of the Ring, Money in the Bank और SummerSlam 2023 के लिए उपलब्ध रहेंगे। रोमन रेंस ने पिछले एक साल में कई सारे बड़े शोज़ को मिस किया है। यह चीज़ WrestleMania 39 के बाद भी जारी रह सकती है। WWE को रोमन की गैरमौजूदगी में Backlash 2023 के मैच कार्ड को मजबूत बनाना होगा। इसी वजह से लैसनर का ड्रीम मैच रोड्स के साथ कराने का प्लान बनाया गया है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।