WWE: WWE रोस्टर इस समय इंडस्ट्री के बेस्ट स्टार्स से भरा पड़ा है। रॉ (Raw), स्मैकडाउन (SmackDown) और NXT में इस समय टैलेंट की कोई भी कमी नहीं है। NXT से निकलकर मेन रोस्टर में कई स्टार्स ने अपनी जगह बनाई है। ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) और गुंथर (Gunther) ने भी इस समय कंपनी के टॉप स्टार्स में अपनी जगह बना ली है।कई पूर्व स्टार्स का करियर अब ढलान पर आ गया है। कई स्टार्स अभी भी रिंग में बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे रेसलर्स हैं, जो जल्द ही रिटायर हो सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 स्टार्स के बारे में जानेंगे, जो एक साल से कम समय में रिटायरमेंट ले सकते हैं। 3- WWE दिग्गज Rey Mysterio View this post on Instagram Instagram Postप्रो-रेसलिंग में हमेशा स्टार्स के साइज को लेकर बात की जाती है। रे मिस्टीरियो ने इस अवधारणा को भी गलत साबित किया है। 5 फीट 6 इंच हाईट होने के बाद भी उन्होंने WWE में हर बड़े मुकाम को हासिल किया है। उनकी गिनती इस समय रेसलिंग की दुनिया के सबसे महान स्टार्स में होती है।रे मिस्टीरियो ने केवल 14 साल की उम्र में प्रो-रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनकी उम्र इस समय 48 साल है। ऐसा नहीं है कि उनका रिंग वर्क अब कमजोर हो गया है, लेकिन रे मिस्टीरियो कई बार अपने रिटायरमेंट को लेकर हिंट दे चुके हैं। ऐसे में आने वाले समय में WWE Hall of Famer रे मिस्टीरियो रिटायरमेंट ले सकते हैं।2- WWE दिग्गज ऐजAdam (Edge) Copeland@EdgeRatedRTonight it ends5526376Tonight it ends https://t.co/GhntlDUZBN49 साल की उम्र में भी ऐज इस समय मेन इवेंट स्टार के रूप में नज़र आ रहे हैं। रिंग में वापस आने के बाद वो कई यादगार पलों का हिस्सा बने हैं। उनके रिटर्न के बाद से ही फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अपने करियर के अंतिम पढ़ाव में भी ऐज लगातार मेन इवेंट सीन का हिस्सा बने हुए हैं।ऐज ने 1996 में WWE में डेब्यू किया था। इस दौरान उन्हें हर हफ्ते के लिए 200 डॉलर मिलते थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने प्रो-रेसलिंग की दुनिया में अपना अलग ही मुकाम हासिल किया। वो कंपनी में 11 बार चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने WWE के हर बड़े मुकाम को हासिल किया है और अब उनके पास कुछ और हासिल करने को नहीं बचा है। ऐसे में अब वो अपने करियर को एक हाई नोट पर खत्म करने का फैसला कर सकते हैं।1- पूर्व WWE चैंपियन जॉन सीना View this post on Instagram Instagram Postजॉन सीना के WWE डेब्यू के बाद शायद ही किसी ने सोचा होगा कि उन्हें अपने करियर में इतनी ज्यादा सफलता मिलेगी। अपने 20 साल के करियर में उन्होंने WWE में कई बड़ी उपलब्धियों को हासिल किया है। वो करीब एक दशक तक कंपनी के फेस स्टार रहे हैं।वो कई बार WrestleMania के मेन इवेंट का हिस्सा बने हैं। इसके अलावा वो रिकॉर्ड 16 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। जॉन सीना इस समय पार्ट-टाइम स्टार के रूप में ही नज़र आ रहे हैं। वो WWE के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में वो भी आने वाले समय अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।